30 बार कैंडो स्टिक से मार खाने वाले रे मिस्टीरियो के बेटे का WWE ने एंट्रेंस थीम सॉन्ग रिलीज किया

Enter caption

इस हफ्ते WWE रॉ में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने WWE कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और अब वो रॉ के ऑफिशियल तौर पर WWE सुपरस्टार बन गए है। इसके अलावा WWE समरस्लैम में होने वाले सैथ रॉलिंस के साथ मैच के लिए भी कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इस मैच में अब एक शर्त भी जुड़ गई है। इस हफ्ते डॉमिनिक अपनी एंट्रेंस थीम सॉन्ग के साथ रिंग में आए। WWE ने अब इस सॉन्ग का फुल वर्जन रिलीज कर दिया है। इस सॉन्ग का टाइटल Vengo Por Ti हैं। इसका मतलब आई केम फॉर यू हैं। यूट्यूब पर जाकर फैंस इस सॉन्ग को सुन सकते हैं।

Ad

WWE रॉ में डॉमिनिक

इस हफ्ते रॉ की शुरूआत में समोआ जो ने की और ऐलान किया कि रिंग में WWE समरस्लैम में सैथ रॉलिंस और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच होने वाले मैच की कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग होगी। साथ ही में बतौर WWE सुपरस्टार डॉमिनिक अपना कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे। डॉमिनिक अपने साथ कैंडो स्टिक लेकर आए थे लेकिन सैथ रॉलिंस इससे नाराज दिखे। समोआ जो ने इसके बाद अच्छा काम किया और स्टिक अपने पास रख ली। जो ने रॉलिंस के मौजूदा किरदार को लेकर निराशा जाहिर की लेकिन सैथ ने अपना पक्ष रखते हुए सभी के ऊपर निशाना साधा।

डॉमिनिक ने इसके बाद सैथ रॉलिंस पर कई आरोप लगाए।और ये भी कहा कि WWE समरस्लैम में वो सैथ रॉलिंस की हालत खराब करना चाहते हैं। रॉलिंस ने भी डॉमिनिक का मजाक बनाया और कहा कि वो उनके सामने टिक नहीं सकते हैं। सैथ रॉलिंस ने इसके बाद बड़ा ऐलान किया और कहा कि समरस्लैम में डॉमिनिक कैंडो स्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। रॉलिंस ने ये भी कहा कि इसके अलावा वो कोई भी टूलबॉक्स इस्तेमाल करना चाहते हैं। सैथ रॉलिंस ने इस मैच में नई शर्त जोड़ दी। सैथ रॉलिंस का इसके बाद हम्बर्टो कारिलो के साथ मैच हुआ। सैथ रॉलिंस ने हम्बर्टो को हरा दिया।

इस मैच के बाद बडी मर्फी और रॉलिंस ने डॉमिनिक के ऊपर हमला बोल दिया। डॉमिनिक इस बार वापसी नहीं कर पाए। रॉलिंस ने 30 बार कैंडो स्टिक से डॉमिनिक के ऊपर हमला किया। मर्फी ने भी डॉमिनिक की टीशर्ट को फाड़ दिया था। डॉमिनिक इसके बाद काफी दर्द में नजर आए। अब समरस्लैम में सैथ रॉलिंस और डॉमिनिक का धमाकेदार मैच होने वाला है। ये फाइट अब शानदार होने वाली है। फैंस अब इस मैच का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ''मेरी WWE सुपरस्टार रोमन रेंस से किसी प्रकार की दुश्मनी नहीं है''

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications