SmackDown में रोमन रेंस की बेइज्जती से WWE को हुआ भारी नुकसान, विंस मैकमैहन के उड़ेंगे होश

इस हफ्ते SmackDown का एपिसोड शानदार रहा था। लेकिन व्यूअरशिप के मामले में काफी गड़बड़ देखने को मिली। सर्वाइवर सीरीज के बाद SmackDown का ये पहला एपिसोड रहा था। इस हफ्ते स्मैकडाउन की व्यूअरशिप 1.987 मिलियन रही। पिछले हफ्ते स्मैकडाउन की व्यूअरशिप 2.215 मिलियन रही।

Ad

ये भी पढ़ें:- SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस की हुई बुरी तरह बेइज्जती, WWE चैंपियन ने अपने दुश्मन से लिया बदल

SmackDown को हुआ बड़ा नुकसान

SmackDown का एपिसोड मिला जुलाकर अच्छा रहा लेकिन रेटिंग में फिर भी नुकसान हुआ। पहले घंटे की व्यूअरशिप 2.016 मिलियन रही थी। और दूसरे घंटे की व्यूअरशिप 1.957 मिलियन रही थी। ये काफी बुरी बात WWE के लिए सामने आई है। रोमन रेंस और जे उसो ने इस बार शो की शुरूआत की थी। रोमन रेंस के इर्द गिर्द पूरा एपिसोड घूमा। इसके अलावा जे उसो ने भी ओटिस और डेनियल ब्रायन के ऊपर हमला किया था।

ये भी पढ़ें: WWE द्वारा SmackDown में की गई 3 बड़ी गलतियां जिसने शो का मजा पूरी तरह से किरकिरा किया

मेन इवेंट में केविन ओवेंस और जे उसो के बीच मैच हुआ था। जे उसो को बुरी तरह केविन ओवेंस ने पीट दिया। केविन ओवेंस ने अब साफ कर दिया है कि वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए जाएंगे। विमेंस डिवीजन में भी काफी अच्छा काम देखने को मिला। अब टीएलसी पीपीवी नजदीक आने वाला है और रॉ, स्मैकडाउन में इसे लेकर बिल्डअप चल रहा है।

रॉ की व्यूअरशिप काफी कम इस बार रही है। पिछले एक साल से रेटिंग को लेकर WWE काफी परेशानी में है। पिछले कुछ हफ्तों से स्मैकडाउन की व्यूअरशिप अच्छी थी लेकिन इस बार नुकसान हुआ है। हमेशा किसी भी बड़े इवेंट के बाद व्यूअरशिप अच्छी रहती है लेकिन इस बार रॉ और स्मैकडाउन का हाल बुरा रहा है। फैंस ने इस शो को ज्यादा पसंद नहीं किया है। सैमी जेन और डेनियल ब्रायन का मैच इस हफ्ते काफी अच्छा हुआ था।

स्मैकडाउन का पहले घंटे का एपिसोड ठीक रहा था लेकिन दूसरे घंटे का हाल इस बार बुरा रहा था। कुछ ऐसा ही रॉ में भी देखने को मिला था। हाल ही में एक इंटरव्यू में स्टैफनी मैकमैहन ने भी कह दिया है कि वो रेटिंग बढ़ाने के लिए जो भी चीज कर रहे हैं वो सब फेल हो रहा है। विंस मैकमैहन को अब कुछ नया करना होगा।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown Twitter Reaction: रोमन रेंस को दिग्गज द्वारा चैलेंज किए जाने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications