"मैं उनसे बहुत अलग हूं" - AEW में काम कर रहे भारतीय रेसलर ने WWE दिग्गज The Great Khali से तुलना पर दिया बड़ा बयान

the great khali satnam singh wwe aew
AEW सुपरस्टार ने WWE दिग्गज से तुलना पर दिया बड़ा बयान

WWE: WWE इतिहास के सबसे पहले भारतीय वर्ल्ड चैंपियन और हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली (The Great Khali) का नाम महान रेसलर्स में लिया जाता है। अब AEW में काम कर रहे 7 फुट 2 इंच लंबे भारतीय रेसलर सतनाम सिंह (Satnam Singh) ने खुद को कई मायनों में खली से अलग बताया है।

Ad

सतनाम इस समय उस ग्रुप का हिस्सा हैं, जिसमें जे लीथल और सोंजय दत्त भी शामिल हैं। अक्सर उनकी तुलना कई जायंट रेसलर्स से की जाती रही है और हाल ही में India Today को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुद को खली से अलग बताया और कहा कि वो इस समय इंडस्ट्री में सबसे बड़े भारतीय सुपरस्टार हैं।

उन्होंने कहा:

"मैं भारत के अन्य रेसलर्स से बहुत अलग हूं। बॉडी साइज़ की बात करूं तो आज तक मैंने कभी खुद से तगड़े भारतीय रेसलर को इस इंडस्ट्री में नहीं देखा है। मेरी दूसरों से तुलना करना गलत है। अगर कोई मेरी तुलना द ग्रेट खली से करता है तो वो गलत हैं क्योंकि मैं उनसे बहुत अलग हूं।"

इसी इंटरव्यू में सतनाम सिंह ने प्रो रेसलिंग में द रॉक को अपना आइडल बताया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि वो द ग्रेट खली, बिग शो, केन और द अंडरटेकर के बड़े फैन रहे हैं।

WWE में The Great Khali ने आखिरी मैच कब लड़ा था?

द ग्रेट खली का WWE करियर शानदार रहा और इस प्रमोशन में उनका डेब्यू साल 2006 में हुआ था। उन्होंने द अंडरटेकर और बतिस्ता जैसे टॉप सुपरस्टार्स को डॉमिनेट करते हुए पूरे रोस्टर की मुश्किलें बढ़ाई हुई थीं और उसके एक साल बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी बने

Ad

खली को आखिरी बार साल 2018 में हुए Greatest Royal Rumble मैच में परफॉर्म करते देखा गया था, जिसमें उन्होंने 45वें स्थान पर एंट्री ली थी, लेकिन कुछ देर बाद ही बॉबी लैश्ले और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने मिलकर उन्हें एलिमिनेट कर दिया था।

दूसरी ओर सतनाम सिंह की बात करें तो उन्होंने पिछले साल AEW में अपना पहला मैच लड़ा था, जिसमें उन्होंने जे लीथल के साथ टीम बनाकर जीत हासिल की थी। दुर्भाग्यवश उनके लिए पिछले कुछ मुकाबले अच्छे नहीं रहे हैं और आखिरी बार उन्हें सितंबर महीने में लड़ते देखा गया था।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications