Rikishi Delivered Cryptic Message: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) ने इस बार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने सोलो को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। WWE हॉल ऑफ फेमर रिकिशी (Rikishi) ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ मिली हार के बाद से अभी तक रिंग में रोमन रेंस नज़र नहीं आए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन को सोलो सिकोआ लीड कर रहे हैं। उन्होंने ग्रुप में कई बदलाव कर दिए हैं। हालांकि, हेमन और सिकोआ के बीच अनबन चल रही है। सिकोआ ने कहा था कि उन्हें रेंस ने ग्रुप संभालने की जिम्मेदारी दी है।रेंस ने सिकोआ को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर सभी को चौंका दिया। ये शायद आगे राइवलरी की पहली झलक हो सकती है। सोलो के पिता और दिग्गज रिकिशी ने अब इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प संदेश साझा किया है।बिजनेस कोई खेल का मैदान नहीं है। सम्मान कमाया जाता है, दिया नहीं जाता। #Noplaystationworkers ये कोई खेल नहीं है। View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस की वापसी को लेकर अभी तक कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। SummerSlam 2024 से पहले शायद वो वापसी कर लेंगे। उनकी वापसी के बाद कई चीजें देखने को मिलेंगी। उनकी और सिकोआ की राइवलरी भी शुरू हो सकती है।WWE Clash at the Castle 2024 में मचा था जबरदस्त बवालClash at the Castle में पिछले हफ्ते कोडी रोड्स ने एजे स्टाइल्स के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी। दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया था। अंत में कोडी ने अपने टाइटल को रिटेन किया था। एंट्रेंस रैंप पर बाद में कोडी के ऊपर द ब्लडलाइन ने हमला किया था। उन्हें बचाने के लिए रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस ने एंट्री की थी।कोडी और सिकोआ की राइवलरी आगे अब देखने को मिल सकती है। या फिर WWE Money in the Bank में द ब्लडलाइन का मुकाबला कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस से हो सकता है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड का एपिसोड तगड़ा होगा। वहां पर आगे के प्लान के बारे में पता चल जाएगा। देखना होगा कि कोडी अपने ऊपर हुए अटैक का बदला किस अंदाज में लेंगे।