163 किलो के दिग्गज सुपरस्टार द्वारा WWE को छोड़कर AEW जॉइन करने के बाद फैंस ने मचाया बवाल, प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

विंस मैकमैहन और टोनी खान
विंस मैकमैहन और टोनी खान

WWE ने लंबे समय से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री पर अपना प्रभुत्व कायम किया हुआ है और समय-समय पर उसे कई अन्य रेसलिंग प्रोमोशंस से प्रतिद्वंदिता का सामना करना पड़ा है। इस समय AEW (ऑल एलीट रेसलिंग), विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) और उनके साथियों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है।

Ad

AEW ने अब एक और पूर्व WWE सुपरस्टार को साइन कर प्रो रेसलिंग वर्ल्ड को चौंका दिया है। ये बड़ा नाम कोई और नहीं बल्कि WWE हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी का है। उन्होंने AEW को एक कोच, कमेंटेटर और कंपनी के नए शो AEW Rampage के एनाउंसर के तौर पर जॉइन किया है।

ये भी पढ़ें: WWE इतिहास के सबसे भारी रेसलर और दिग्गज ने विंस मैकमैहन को धोखा देकर AEW जॉइन किया

हेनरी को WWE में 'World's Stroengest Man' के रूप में भी जाना जाता था। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और इस दौरान WWE और ECW वर्ल्ड चैंपियन भी बने। साल 2017 में विंस मैकमैहन के प्रोमोशन से रिटायर होने के बाद वो बैकस्टेज प्रोड्यूसर के तौर पर कंपनी में काम कर रहे थे। उनके अचानक से AEW को जॉइन करने पर भी फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: WWE इतिहास के 4 सबसे खराब रेसलर्स

पूर्व WWE चैंपियन मार्क हेनरी के AEW को जॉइन करने पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

"पिछले साल मैंने कहा था कि AEW, WCW जैसी राह पर चल रही है और लोग हंस रहे हैं। इस साल वो अभी तक क्रिश्चियन, बिग शो और मार्क हेनरी को साइन कर चुके हैं। अगर किसी को लगता है कि ये अच्छे बिजनेस मूव्स हैं, तो आप गलतफहमी में जी रहे हैं।"

Ad

"मैं मार्क हेनरी के लिए खुश हूं, लेकिन मेरे मन में बड़ा सवाल ये है कि WWE इस तरह अपने दिग्गजों को जाने क्यों दे रही है।"

Ad

"मार्क हेनरी प्रतिभाशाली रेसलर्स को परखने में माहिर हैं, जो AEW के लिए फायदेमंद होगा।"

Ad

"मार्क हेनरी अच्छी शेप में नजर आ रहे हैं, उन्हें एक आखिरी बार मैच लड़ते जरूर देखना चाहूंगा।"

Ad

"AEW बड़ी उम्र के रेसलर्स को साइन क्यों कर रही है, जबकि उन्हें फ्यूचर स्टार्स को साइन करना चाहिए। इससे पहले लियो रश को साइन किया गया था, मैं इस बात से परेशान हूं कि डेनियल ब्रायन और समोआ जो को क्यों साइन नहीं किया गया?"

Ad

"मार्क हेनरी का आना AEW के लिए फायदेमंद होगा और ये WWE के लिए बड़ा नुकसान है।"

Ad

"मेरे मन में ख्याल आने लगे हैं कि AEW अब WWE से रिटायर हो चुके रेसलर्स का गढ़ बन चुका है।"

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें बेबीफेस टर्न ले लेना चाहिए

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications