'चोकस्लैम दे दो'- WWE दिग्गज The Great Khali ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, फैन की डिमांड सुन लोटपोट हो जाएंगे आप

WWE
द ग्रेट खली के वीडियो पर आया खास कमेंट (Photo: WWE.com & Instagram/ The Great Khali)

The Great Khali Mahakumbh Viral Video: भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) आए दिन अपनी इंस्टाग्राम वीडियो के कारण चर्चा में रहते हैं। उन्हें लेकर फैंस मजेदार कमेंट्स करते हैं। उनकी अनोखी ही डिमांड रहती हैं, जिन्हें पढ़कर जरूर सभी को हंसी आती होगी। खली इस बार प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे। उन्होंने इसका खास दिल छू देने वाला वीडियो पोस्ट किया। हालांकि, एक फैन ने ऐसी मांग रख दी जिसके बारे में जानकर आप लोटपोट हो जाएंगे।

Ad

द ग्रेट खली जो भी वीडियो पोस्ट करते हैं वो बहुत जल्दी वायरल हो जाती है। वो पहले WWE रिंग में धमाल मचाते थे और अब इंस्टाग्राम पर छाए हुए हैं। कुछ समय पहले खली को लेकर फैंस ने कुछ अभद्र शब्दों का प्रयोग भी कमेंट्स के जरिए किया था। दिग्गज ने सभी से ऐसा ना करने की मांग की थी। आलम ये था कि उन्होंने अपने कमेंट्स बॉक्स को ही लॉक कर दिया। हालांकि, बाद में चीजें सही होने के बाद फिर उन्होंने इसे खोल दिया था। अब सभी मजेदार प्रतिक्रियाएं ही उन्हें लेकर करते हैं।

खली जैसे ही महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे तो फैंस ने उन्हें घेर लिया। उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया और सभी को प्यार दिया। खली काफी खुश भी दिखाई दिए। उन्होंने अपना वीडियो भी खास अंदाज में शूट कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

Ad

खली के इस मजेदार वीडियो में एक फैन ने उनसे खास मांग की है। यूजर ने कहा कि वहां पर मौजूद सभी को चोकस्लैम दे दो। आप सभी जानते हैं कि WWE में इस मूव के जरिए खली ने दिग्गजों को धराशाई किया था। आप इस कमेंट को नीचे देख सकते हैं।

फैन का धमाकेदार कमेंट (Photo: The Great Khali Instagram Comments)
फैन का धमाकेदार कमेंट (Photo: The Great Khali Instagram Comments)

WWE में द ग्रेट खली ने भारत का नाम ऊंचा किया था

साल 2006 से 2014 तक द ग्रेट खली ने WWE की दुनिया में खूब नाम कमाया। अपनी तगड़ी कद-काठी की बदौलत उन्होंने नया मुकाम हासिल किया। द अंडरटेकर जैसे दिग्गज को उन्होंने धूल चटाकर सभी को हैरान कर दिया था। WWE ने उनके शानदार करियर के लिए उन्हें 2021 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications