'पंजे से टेबल तोड़ दो'- WWE में The Undertaker को हराने वाले भारतीय दिग्गज की वीडियो पर फैन की अनोखी मांग

WWE
दिग्गज की वीडियो पर आया खास कमेंट (Photo: WWE.com)

The Great Khali Viral Video: भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) इंस्टाग्राम की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। उनकी वीडियो बहुत जल्दी वायरल हो जाती हैं। खास बात तो ये है कि फैंस भी गजब के कमेंट्स कर मेला लूट ले जाते हैं। खली से सभी अलग-अलग डिमांड करते हैं। अगर आप उनकी प्रतिक्रियाओं को पढ़ेंगे तो आपकी हंसी छूट जाएगी। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हॉल ऑफ फेमर ने कंस्ट्रक्शन एरिया का एक अपना वीडियो पोस्ट किया, जिसमें यूजर ने मजेदार बात कह दी।

Ad

द ग्रेट खली का इस समय इंस्टाग्राम पर धमाल देखने को मिलता है लेकिन WWE में भी उन्होंने अपने दुश्मनों को धूल चटाई थी। साल 2006 से 2014 तक उन्होंने रिंग में भारतीय झंडा फहराया था। द अंडरटेकर, जॉन सीना, रे मिस्टीरियो और बिग शो जैसे दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही थी। अंडरटेकर को तो उन्होंने जबरदस्त अंदाज में मात भी दी। अपनी लंबी कद-काठी की बदौलत वो फैंस के बीच बहुत जल्दी फेमस हो गए थे। विंस मैकमैहन ने भी उन्हें समय-समय पर बढ़िया पुश देकर खुश किया।

खली इस बार एक कंस्ट्रक्शन एरिया में जाकर काम का जायजा ले रहे हैं। हाफ शर्ट पहने हुए उनका लुक काफी जबरदस्त लग रहा है। उन्होंने अपनी वीडियो में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का गाना लगाया हुआ है। फैंस ने दिग्गज को लेकर शानदार कमेंट किए।

Ad

एक फैन का अनोखा कमेंट पढ़कर आपको जरूर हंसी आ जाएगी। यूजर ने कहा कि पंजे से टेबल तोड़ दो। इसे देखकर सभी अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस किस-किस लेवल की मांग उनसे करते हैं। आप इस कमेंट को नीचे देख सकते हैं।

फैन का मजेदार कमेंट (Photo: The Great Khali Instagram Comments)
फैन का मजेदार कमेंट (Photo: The Great Khali Instagram Comments)

क्या WWE रिंग में एक अंतिम मैच के लिए द ग्रेट खली करेंगे वापसी?

WWE में लंबे समय से एक्शन में द ग्रेट खली नज़र नहीं आए हैं। साल 2014 के बाद उनकी कुछ ही मौकों पर उपस्थिति देखने को मिली है। फैंस जरूर उनसे एक अंतिम मैच की उम्मीद लगाकर बैठे हैं। अगर वो ये काम पूरा करते हैं तो फिर सभी को अच्छा लगेगा। खासतौर पर भारत के लोग ज्यादा खुश होंगे। इस बारे में जरूर उन्होंने विचार करना चाहिए।

Ad

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications