भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali ने पुशअप्स करते वीडियो किया शेयर, फैन ने की अनोखी डिमांड

WWE
WWE दिग्गज द ग्रेट खली की एक और वीडियो चर्चा में आई (Photo: WWE.com)

Fan Made Unique Demand The Great Khali Video: भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) इंस्टाग्राम पर डाली गई अपनी वीडियो के कारण काफी चर्चा में रहते हैं। लोग अब उनकी पोस्ट देखने की बजाए उसके ऊपर किए गए कमेंट्स पर सबसे पहले नज़रें डालते हैं। खली हर दिन कोई ना कोई खास वीडियो अपलोड करते हैं, जिसके बाद फैंस अपने लिए उनसे कुछ अलग ही मांग करते हुए दिखते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। एक फैन ने ऐसी डिमांड की है जिसे पढ़कर आप हैरान हो सकते हैं।

Ad

खली ने साल 2006 से 2024 तक WWE में काफी अच्छा काम किया है। अपनी लंबी कद-काठी के दम पर वो एकदम से पूरी दुनिया में छा गए। विंस मैकमैहन ने भी किसी को निराश नहीं किया और उन्हें तगड़ा पुश दिया। यही कारण है कि उनकी दिग्गजों की साथ राइवलरी रही। बहुत जल्द वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी उन्होंने अपने नाम कर ली थी। भारतीय दिग्गज लंबे समय से WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं। अब वो दोबारा वापसी के मूड में भी शायद नहीं है। 2021 में WWE ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था।

खली अब लगातार इंस्टाग्राम पर नई-नई पोस्ट डालकर धमाल मचाते रहते हैं। इस बार उन्होंने पुशअप्स मारते हुए एक वीडियो अपलोड किया। इसके जरिए वो पंजाबी सॉन्ग का भी मजा ले रहे हैं। फैंस ने अपने चहेते स्टार को लेकर बहुत ही शानदार कमेंट किए।

Ad

एक फैन का अनोखा कमेंट पढ़कर आप चौंक सकते हैं। यूजर ने खली से खुद को ब्लॉक करने की डिमांड की है। उन्होंने कहा, सर प्लीज ब्लॉक कर दो मुझे। आप इसे नीचे देख सकते हैं।

फैन का कमेंट (Photo: The Great Khali Instagram Comments)
फैन का कमेंट (Photo: The Great Khali Instagram Comments)

WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने किया था बड़ा खुलासा

कुछ समय पहले द लल्लनटॉप के न्यूजरूम में इंटरव्यू के लिए द ग्रेट खली पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने WWE में एक मैच को लेकर मिले पैसे का खुलासा किया था। खली ने बताया कि जब उन्होंने WrestleMania में मैच जीता था तो उन्हें सात लाख डॉलर मिले थे। खली ने ये भी कहा था कि इतनी बड़ी धनराशि देखकर उनके होश उड़ गए थे। इससे आप समझ सकते हैं कि खली WWE से बहुत पैसा अर्जित कर चुके हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications