द ग्रेट खली(The Great Khali) ने WWE रिंग में भारत का नाम ऊंचा किया हैं और हाल ही में उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया है। इंस्टाग्राम पर खली लगातार एक्टिव रहते हैं और लगातार कुछ ना कुछ कर वीडियो अपलोड करते हैं। खली ने हाल ही में पुशअप्स करते हुए एक वीडियो अपलोड किया और इसमें वो पंजाबी गाने का मजा भी ले रहे हैं। ये वीडियो इतना खास है कि फैंस ने भी अपने चेहते सुपरस्टार के ऊपर शानदार कमेंट किए। ये भी पढ़ें:3 कारण क्यों WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस को अपने सुपरनैचुरल गिमिक को जारी रखना चाहिए और 2 कारण क्यों जारी नहीं रखना चाहिएWWE दिग्गज द ग्रेट खली का नया वीडियो देखकर आपको मजा आ जाएगाखली ने अपने एकेडमी के द्वारा कई रेसलर भारत को दे दिए है और वो लगातार यंग रेसलर्स के साथ काम करते हुए नजर आते हैं। WWE में खली ने अनोखे काम किए हैं और वो चैंपियन भी रहे। अंडरटेकर, जॉन सीना जैसे दिग्गजों के साथ उन्होंने रिंग में धमाल मचाया है। खली अब इंस्टाग्राम पर नई-नई पोस्ट डालकर धमाल मचाते रहते हैं। खली ने इस बार जो वीडियो अपलोड किया वो काफी खास है।ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: रोमन रेंस ने किया बड़ा दावा, ब्रॉक लैसनर को वापसी के बाद मिलेगी ड्रीम बुकिंग View this post on Instagram A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)ये भी पढ़ें:-रोमन रेंस को WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने भेजा कड़ा संदेश, जल्द ही दोनों के बीच ऐतिहासिक मैच का होगा ऐलान?48 साल के उम्र में भी खली जिस तरह पुशअप्स मार रहे हैं वो काबिलेेतारीफ हैं। WWE रिंग में खली अब कम ही नजर आते हैं और हाल ही में हॉल ऑफ फेम में शामिल होकर उन्होंने भारत का झंडा एक बार फिर ऊंचा कर दिया है। पूरी दुनिया में खली का नाम बहुत ऊंचा हैं और भारत में उन्हें रेसलिंग का असली जनक कहा जाता है। हॉल ऑफ फेम में जब खली शामिल हुए थे तब रेसलिंग वर्ल्ड के कई दिग्गजों ने उनकी जमकर तारीफ की। जॉन सीना, ट्रिपल एच जैसे दिग्गजों ने खली को भारत का हीरो कहा था। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।