WWE Rumor Roundup के आज के संस्करण में आपका स्वागत है और अब जबकि, WrestleMania BackLash समाप्त हो चुका है, WWE ने Hell in a Cell को लेकर अपनी तैयारियों में भी तेजी लाई है। आपको बता दें, Raw में विंस मैकमैहन ने एक टॉप सुपरस्टार का पुश खत्म करने का फैसला किया और यह सुपरस्टार अभी रेड ब्रांड में टाइटल फ्यूड का हिस्सा था।ये भी पढ़ें: WWE Hell in a Cell 2021 के मैच कार्ड की भविष्यवाणीवहीं, ब्रॉक लैसनर के वापसी के बाद उनकी ड्रीम बुकिंग की जा सकती है। इसके अलावा WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने अपने बारे में एक बड़ा दावा किया है। इसके अलावा भी इस वक्त कुछ रोचक खबरें सामने आ रही है। आइए ज्यादा देर न करते हुए पिछले कुछ समय में सामने आए WWE से जुड़े खबरों और अफवाहों पर एक नजर डालते हैं।5- विंस मैकमैहन ने WWE Raw सुपरस्टार का पुश रोकाAmazing.#WWERaw pic.twitter.com/lpoxEh0FTy— WWE Universe (@WWEUniverse) May 18, 2021विंस मैकमैहन ने शायद हम्बर्टो कारिलो का पुश रोक दिया है और कारिलो जल्द ही यूएस चैंपियन शेमस को चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज करने वाले थे, हालांकि, ऐसा लग रहा है कि अब प्लान में बदलाव कर दिया गया है। आपको बता दें, पिछले हफ्ते Raw में कारिलो, शेमस के खिलाफ मैच का हिस्सा थे लेकिन इस मैच के दौरान सनसेट फ्लिप पॉवरबॉम्ब देने के प्रयास में वह चोटिल हो गए थे। रिपोर्ट्स की माने तो कारिलो बिल्कुल ठीक हैं।ये भी पढ़ें: 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्हें द ग्रेट खली इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैंLast night was the first time I couldn’t finish a match in my whole wrestling career, but when you push the limits as I do anything can happen in a split of second.This is not over @WWESheamus .... untill next time! #WWERaw— Humberto Carrillo (@humberto_wwe) May 11, 2021उन्होंने ट्वीट करके बताया भी था कि उन्होंने अभी शेमस का पीछा नहीं छोड़ा है। इस हफ्ते Raw में जब कारिलो की जगह रिकोशे ने शेमस को चैलेंज किया तो कारिलो के फैंस को चिंता होने लगी। हालांकि, रिपोर्ट्स की माने तो कारिलो की जगह रिकोशे को इस्तेमाल करने का फैसला विंस मैकमैहन का था। ऐसा लग रहा है कि इस स्टोरीलाइन में रिकोशे ने पूरी तरह कारिलो की जगह ले ली है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं