द ग्रेट खली (The Great Khali) को WWE छोड़े काफी समय हो गया है लेकिन वह हाल ही में हॉल ऑफ फेम सेरेमेनी के दौरान WWE में दिखाई दिए थे। आपको बता दें, इस सेरेमनी के दौरान खली को भी हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई थी और यह काफी गर्व की बात है।
भले ही, खली को WWE छोड़े काफी समय हो चुका है और उन्हें सुपरस्टार्स के साथ संपर्क करने के ज्यादा मौके नहीं मिल पाते हैं लेकिन कंपनी में अभी भी उन्होंने सुपरस्टार्स के साथ अच्छे रिश्ते बनाए हुए हैं। आपको बता दें, खली इंस्टाग्राम पर 100 से भी कम लोगों को फॉलो करते हैं और इनमें WWE सुपरस्टार्स भी शामिल हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 दिग्गज सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें द ग्रेट खली इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
5- WWE सुपरस्टार जॉन सीना को फॉलो करते हैं द ग्रेट खली

द ग्रेट खली WWE में जॉन सीना के साथ कई खतरनाक मैचों का हिस्सा रह चुके हैं और इस दौरान जॉन सीना, खली को हराने में भी कामयाब रहे थे। हालांकि, ये दोनों सुपरस्टार्स स्क्रीन पर एक-दूसरे के दुश्मन के रूप में नजर आने के अलावा दोस्त के रूप में भी नजर आ चुके हैं। यही नहीं, खली और जॉन सीना के बीच WWE में कुछ मजाकिया सैगमेंट्स भी देखने को मिल चुके हैं।
ये भी पढ़ें: WWE NXT रिजल्ट्स: खतरनाक स्टील केज मैच जीतकर 150 किलो का रेसलर बना चैंपियन, सुपरस्टार को अपने ही साथियों से धोखा मिला
उदाहरण के लिए, जब खली ने रैंप पर आकर जॉन सीना को बर्थडे विश किया था तो फैंस के साथ-साथ सीना भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए थे। आपको बता दें, द ग्रेट खली इंस्टाग्राम पर जॉन सीना को फॉलो करते हैं, हालांकि, सीना इंस्टाग्राम पर एक्टिव तो रहते हैं लेकिन उन्होंने किसी को भी फॉलो नहीं कर रखा है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं
4- WWE सुपरस्टार रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन आखिरी ऐसे WWE सुपरस्टार हैं जिनसे द ग्रेट खली ने दुश्मनी मोल ली थी। आपको बता दें, Battleground 2017 में जिंदर महल और रैंडी ऑर्टन के बीच हुए पंजाबी प्रिजन मैच में खली ने दखल देते हुए ऑर्टन को मैच जीतने से रोक दिया था।
इससे पहले ऑर्टन अपने करियर के दौरान खली को हरा चुके हैं। हालांकि, इन दोनों सुपरस्टार्स की दुश्मनी ऑन-स्क्रीन तक ही सीमित है और असल जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं है। यही नहीं, इंस्टाग्राम पर ये दोनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे को फॉलो भी करते हैं।
3- WWE लैजेंड ट्रिपल एच

WWE में ग्रेट खली और ट्रिपल एच के बीच कुछ मैच देखने को मिले चुके हैं। हालांकि, ट्रिपल एच कुछ मौकों पर खली को हरा चुके थे लेकिन इस दौरान खली ने ट्रिपल एच पर काफी दबदबा बनाया था। यही नहीं, एक बार खली के एक मूव की वजह से ट्रिपल एच रिंग में बेहोश भी हो गए थे।
ऑन-स्क्रीन दुश्मन रहे इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच असल जिंदगी में रिश्ते अच्छे हैं। यही नहीं, द ग्रेट खली ने इंस्टाग्राम पर ट्रिपल एच को फॉलो भी कर रखा है।
2- WWE लैजेंड द रॉक

द रॉक ने WWE में सफल करियर के बाद हॉलीवुड का रूख कर लिया था और वह हॉलीवुड में भी अपना करियर बनाने में कामयाब रहे थे। यही कारण है कि आज दुनिया भर में उनके करोड़ो फॉलोअर्स हैं। आपको बता दें, द रॉक को इंस्टाग्राम पर 23 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
द ग्रेट खली भी इंस्टाग्राम पर द रॉक के फॉलोअर्स में से एक हैं। हालांकि, द रॉक इंस्टाग्राम पर ग्रेट खली को फॉलो नहीं करते हैं और आपको बता दें, द रॉक द्वारा फॉलो किये गए अधिकतर लोगों में हॉलीवुड से जुड़े लोग और बड़े-बड़े नेता शामिल हैं।
1- WWE लैजेंड द अंडरटेकर

द ग्रेट खली ने WWE में डेब्यू के बाद अपना पहला शिकार द अंडरटेकर को ही बनाया था और डेब्यू के तुरंत बाद उन्होंने द अंडरटेकर पर जिस तरह दबदबा बनाया था, उस बारे में किसी ने सपने भी नहीं सोचा होगा। यही नहीं, ग्रेट खली, द अंडरटेकर को हराने में भी कामयाब रहे थे।
भले ही, खली ऑन-स्क्रीन द अंडरटेकर के दुश्मन का रोल निभा चुके हैं लेकिन असल जिंदगी में खली उनका सम्मान करते हैं। यही नहीं, द ग्रेट खली ने इंस्टाग्राम पर द अंडरटेकर को फॉलो भी कर रखा है।