The Great Khali ने WWE में एक मैच की फीस का किया खुलासा, करोड़ों की बारिश देख खुद रह गए थे दंग

WWE
WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने दी बड़ी जानकारी (Photo: WWE.com)

The Great Khali Reveals One Match Fees: WWE में द ग्रेट खली (The Great Khali) ने बहुत नाम कमाया। साल 2006 से 2014 तक उनका रन काफी शानदार रहा। अपनी लंबी कद-काठी की बदौलत उन्होंने खूब वाहवाही लूटी। विंस मैकमैहन ने भी उन्हें समय-समय पर अच्छा पुश दिया, जिसका फायदा उन्होंने उठाया। द अंडरटेकर से लेकर बिग शो को धूल चटाने वाले खली ने फर्श से अर्श का सफर तय किया है। WWE से खली ने खूब पैसा भी कमाया। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर गरीबी को तगड़ा मुक्का मारा। हाल ही में उन्होंने WWE में एक मैच को लेकर मिले पैसे के बारे में बात की।

Ad
Ad

द ग्रेट खली सोशल मीडिया पर अब काफी एक्टिव रहते हैं। समय-समय पर उनके इंटरव्यू भी आते रहते हैं। हाल ही में वो द लल्लनटॉप के न्यूजरूम में इंटरव्यू के लिए पहुंचे। वहां पर उन्होंने WWE से की गई कमाई को लेकर बड़ा राज खोला। उनसे पूछा गया कि उन्हें एक मैच के WWE में कितने रुपए मिलते थे। खली ने जवाब देते हुए कहा,

मैं आपको एक चीज बताता हूं। जब मैंने WrestleMania में मैच जीता था तो उसमें मुझे सात लाख डॉलर मिले थे। मुझे मैसेज आया लेकिन समझ कुछ नहीं आया। मैंने फिर अपने दोस्त को दिखाया। उसने अपना सिर पीटकर पूरे लॉकर रूम में हल्ला मचा दिया। मैं इतना पैसा देखकर चौंक गया था। पहले मुझे समझ नहीं आया और मैं सात हजार या सात सौ सोच रहा था।

WWE में द ग्रेट खली ने खूब नाम कमाया

WWE ने साल 2021 में द ग्रेट खली को हॉल ऑफ फेम से नवाजा था। इसके बाद भारतीय फैंस खुश हो गए थे। खुद खली ने भी इतने बड़े सम्मान के बाद अपनी खुशी जाहिर की थी। खली 2014 के बाद से WWE रिंग में कम नज़र आए। उनकी कंपनी में दिग्गजों के साथ राइवलरी रही थी। अंडरटेकर के साथ उनकी फ्यूड को आजतक कोई भूला नहीं है। उन्होंने अपने करियर में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी जीती। खली 52 साल के हो चुके हैं। अब उनकी WWE रिंग में वापसी काफी मुश्किल है। हालांकि, फैंस उन्हें एक अंतिम मुकाबले के लिए देखना चाहते हैं। खली ने ऐसा किया तो फिर WWE यूनिवर्स को काफी अच्छा लगेगा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications