Elimination Chamber 2023 को लेकर WWE ने किया बहुत बड़ा ऐलान, तारीख और जगह का हुआ खुलासा

Pankaj
WWE ने अगले साल के लिए किया बड़ा ऐलान
WWE ने अगले साल के लिए किया बड़ा ऐलान

Elimination Chamber 2023: WWE ने एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) 2023 को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। 18 फरवरी, 2023 को इस इवेंट का आयोजन मॉन्ट्रियल, कनाडा के बेल सेंटर में होगा। बेल सेंटर में ही इस शो से पहले ब्लू ब्रांड का अंतिम एपिसोड भी आजोजित किया जाएगा। WWE ने प्रेस रिलीज जारी कर इसके बारे में पूरी जानकारी दी। साथ ही साथ टिकटों की बिक्री के बारे में भी बताया।

Ticketmaster.ca पर आपको 18 नवंबर से Elimination Chamber और SmackDown के टिकट मिलने शुरू हो जाएंगे। 2 दिसंबर तक आपको ये टिकट आसानी से प्राप्त हो जाएंगे। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप https://www.wwe.com/ec-2023-presale पर जाकर देख सकते हैं।

WWE Royal Rumble 2023 के तीन हफ्ते बाद ही Elimination Chamber इवेंट का आयोजन होगा

28 जनवरी, 2023 को Royal Rumble इवेंट का आयोजन होगा। इस शो में दिग्गजों की वापसी होगी। कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन यहां नज़र आ सकते हैं। इसके तीन हफ्ते बाद ही Elimination Chamber का आयोजन होगा। WWE ने इन दोनों इवेंट के लिए खास तैयारी की होगी।

Elimination Chamber का आयोजन USA से बाहर होगा। कनाडा के कई सुपरस्टार्स इस समय WWE में काम कर रहे हैं। इन रेसलर्स के लिए ये अच्छा मौका होगा। WWE भी इसी प्लान के तहत आगे बढ़ना चाहेगा। कहा जा रहा है कि लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट अगले साल फरवरी तक WWE के साथ है। ऐसा होगा तो फिर Elimination Chamber में लैसनर भी नज़र आएंगे।

ट्रिपल के पास अब पूरी तरह WWE की जिम्मेदारी आ गई है। उन्होंने जबरदस्त काम अभी तक किया है। फैंस और कई दिग्गज उनकी तारीफ कर चुके हैं। किसी भी बड़े इवेंट में धमाकेदार सरप्राइज वो फैंस के लिए रख रहे हैं। यहां तक की वीकली शोज में भी लगातार कुछ सुपरस्टार्स की धमाकेदार वापसी हो रही है। उम्मीद है कि Elimination Chamber 2023 भी बहुत ही जबरदस्त होगा। WWE इस शो को बड़ा बनाने जा रहा है और इस वजह से ही टिकटों की बिक्री भी पहले ही कर दी जा रही है। शो से पहले ब्लू ब्रांड का एपिसोड भी होगा। यहां भी फैंस को मजा आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links