WWE में पिछले साल वापसी कर रोमन रेंस (Roman Reigns) ने हील टर्न लिया था। रोमन रेंस का हील रन काफी शानदार चल रहा है। रेंस के हील टर्न की मांग फैंस सालों से कर रहे थे। अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि जल्द ही रोमन रेंस फिर से टॉप बेबीफेस रूप में नजर आएंगे। डेव मैल्टजर ने अपनी हालिया रिपोर्ट में AEW वर्ल्ड चैंपियन कैनी ओमेगा (Kenny Omega) और यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की समानताएं बताई। मैल्टजर ने कहा कि दोनों सुपरस्टार्स आने वाले समय में अपनी कंपनी के टॉप बेबीफेस होंगे। ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज जॉन सीना ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की तस्वीर पोस्ट कर मचाया धमालWWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर रिपोर्ट में खासतौर पर रोमन रेंस को लेकर मैल्टजर ने बहुत बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि रेंस का हील टर्न इसलिए कराया गया ताकि उन्हें बड़ा बेबीफेस आने वाले समय में बनाया जाए। WWE ने रोमन रेंस को कंपनी का सबसे बड़ा सुपरस्टार बनाने के लिए बहुत पुश दिया। लगातार रोमन रेंस ने बड़े पीपीवी में मेन इवेंट सुपरस्टार के रूप में काम किया। फैंस का हमेशा मिक्स्ड रिएक्शन रेंस के लिए मिला। हील टर्न लेने के बाद फैंस रेंस के लिए काफी खुश नजर आ रहे हैं।ये भी पढ़ें:-WWE ने रोमन रेंस के खतरनाक मैच का ऐलान किया, भारतीय सुपरस्टार का कंधा टूटा, जॉन सीना ने मचाया धमालWitch version of Roman Reigns do you like the most? pic.twitter.com/HdyvhWO1l5— 💪Sonu Mandel💪 (@sonu_mandel) June 8, 2021ये भी पढ़ें:-Hell in a Cell में होगा रोमन रेंस का खतरनाक मैच, WWE लैजेंड के खिलाफ डिफेंड करेंगे अपनी चैंपियनशिपWWE टीवी में इस समय रेंस जो कैरेक्टर निभा रहे हैं वो सबसे अलग है। पॉल हेमन भी रोमन रेंस के साथ हैं और इसका फायदा उन्हें मिल रहा है। जे उसो ने भी रोमन रेंस के साथ मिलकर काफी अच्छा काम किया। हर हफ्ते ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस कुछ ना कुछ नया करते हुए नजर आते हैं। आने वाले समय में जरूर उनका बेबीफेस किरदार भी फैंस को देखने को मिलेगा। कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!