WWE का अगला पीपीवी हैल इन ए सैल (Hell in a Cell 2021) होने वाला है, जोकि 20 जून (भारत में 21 जून) को लाइव आने वाला है। अभी तक WWE ने पीपीवी के लिए बहुत ही जबरदस्त बुकिंग की है। चार चैंपियनशिप मैच का ऐलान हो गया है, जिसमें WWE चैंपियनशिप मुकाबला Hell in a Cell के अंदर होने वाले है।बॉबी लैश्ले, बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली अपनी-अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाले हैं। इसके अलावा सिंगल्स मुकाबले में एलेक्सा ब्लिस और शायना बैजलर के बीच मुकाबला होने वाला है।यह भी पढ़ें: WWE Hell in a Cell 2021 अबतक का मैच कार्ड- रोमन रेंस का होगा खतरनाक मैच, दिग्गज की होगी छुट्टी?WWE Hell in a Cell पीपीवी कब और कहां होगा ?WWE Hell in a Cell 2021 पीपीवी 20 जून (भारत में 21 जून) को फ्लोरिडा के टेंपा में होगा और यह WWE ThunderDome के जरिए ब्रॉडकास्ट होने वाला है। यह WWE का आखिरी पीपीवी होने वाला है, जोकि ThunderDome से लाइव आने वाला है।This Sunday, WWE #HIAC streams live on @peacockTV in the United States and @WWENetwork everywhere else at 8 p.m. ET/5 p.m. PT! 🔥 https://t.co/5FPHTerjGJ— WWE (@WWE) June 16, 2021WWE Hell in a Cell कितने बजे और किस चैनल पर लाइव आएगा ?WWE के बाकी पीपीवी इवेंटों की तरह ही Hell in a Cell भी भारत में भी लाइव आएगा। ये इवेंट भारत में 21 जून को आएगा।21 जून 2021: सुबह 4:30 से Sony Ten 1/Ten 1 HD पर इंग्लिश में लाइव21 जून 2021: सुबह 4:30 से Sony Ten 3/Ten 3 HD पर हिंदी में लाइवटीवी के अलावा WWE Hell in a Cell पीपीवी को ऑनलाइन कहां देखा जा सकता है ?Hell in a Cell भारत में लाइव दिखाया जाएगा। अगर आप टीवी पर इस पीपीवी को नहीं देख पाएंगे, तो ऑनलाइन WWE नेटवर्क पर सब्सक्राइब शो का फुल HD क्वालिटी में आनंद ले पाएंगे। इसके अलावा जियो टीवी और सोनी लिव पर भी पीपीवी में होने वाले एक्शन को देख सकते हैं।इसके अलावा स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी पर भी आपको लाइव कमेंट्री के साथ पल-पल के अपडेट्स भी मिलेंगे।WWE Hell in a Cell 2021 का मैच कार्ड इस प्रकार है:1- बॉबी लैश्ले (चैंपियन) vs ड्रू मैकइंटायर (WWE चैंपियनशिप के लिए Hell in a Cell मैच। ड्रू मैकइंटायर इस मैच को हारते हैं, तो वो बॉबी लैश्ले को चैंपियनशिप के लिए चैलेंज नहीं कर पाएंगे)2- रिया रिप्ली (चैंपियन) vs शार्लेट फ्लेयर (Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच के लिए सिंगल्स मैच)3- बियांका ब्लेयर (चैंपियन) vs बेली (SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए Hell in a Cell मैच)4- एलेक्सा ब्लिस vs शायना बैजलर5- सिजेरो vs सैथ रॉलिंस6- केविन ओवेंस vs सैमी जेनकृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!