WWE Hell in a Cell 2021 के 10 धमाकेदार पल जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए 

..
WWE Hell in a Cell 2021 में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था
WWE Hell in a Cell 2021 में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था

WWE Hell In A Cell 2021 थंडरडोम एरा का आखिरी पीपीवी था और इसके बाद एक बार फिर WWE शो के दौरान फैंस की वापसी हुई। Hell in a Cell 2021 में भले ही रोमन रेंस का मुकाबला नहीं हुआ, लेकिन फिर भी यह इवेंट काफी जबरदस्त था। WWE चैंपियनशिप और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला सैल के अंदर देखने को मिला था। इसके अलावा भी इस इवेंट में काफी कुछ हुआ और उन्हीं जबरदस्त पलों की बात हम करने वाले हैं, जिन्हें आप मिस नहीं कर सकते।

आइए जानते हैं Hell In A Cell 2021 के 10 बड़े मोमेंट्स जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए:

1- बियांका ब्लेयर ने लैडर के ऊपर बेली को KOD देकर इस मैच को जीता और Smackdown विमेंस चैंपियनशिप को रिटेन किया।

2 - MVP के मैकइंटायर का ध्यान भटकाने का फायदा बॉबी लैश्ले ने उठाया और उन्होंने ड्रू को रोलअप करते हुए हराया। इसी के साथ उन्होंने WWE चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया।

3- सैमी जेन ने केविन ओवेंस के ऊपर हैलुवा किक हिट करने के बाद पिन करते हुए इस मुकाबले को जीता।

4- एलेक्सा ब्लिस ने शायना बैजलर के ऊपर ट्विस्टिड ब्लिस मूव लगाया और फिर पिन करते हुए इस मैच को जीता।

5- रिया रिप्ली ने मैच के DQ के जरिए समाप्त होने के बाद शार्लेट फ्लेयर पर अटैक जारी रखा और उनके ऊपर रिपटाइड भी लगाया।

6- बेली ने Hell in a Cell के अंदर बियांका ब्लेयर को बहुत ही जबरदस्त पावरबॉम्ब दिया।

7- सैथ रॉलिंस ने रोलअप के जरिए सिजेरो को पिन करते हुए जबरदस्त जीत दर्ज की।

8- एलेक्सा ब्लिस ने नाया जैक्स के साथ माइंड गेम्स खेलते उनके ऊपर नियंत्रण पाया।

9 - ड्रू मैकइंटायर ने WWE चैंपियनशिप मैच के दौरान बॉबी लैश्ले को सैल के अंदर टेबल पर जबरदस्त तरीके से पटका।

10- Hell in a Cell के अंदर हुए SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच के दौरान बियांका ब्लेयर ने अपने बाल को बेली के हाथों में फंसाकर उनका बुरा हाल कर दिया।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।