WWE Hell in a Cell रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 5 जून 2022 

WWE Hell in a Cell इवेंट फैंस को काफी पसंद आया
WWE Hell in a Cell इवेंट फैंस को काफी पसंद आया

WWE Hell in a Cell 2022 इवेंट का सफलतापूर्वक अंत देखने को मिल गया है। रेसलमेनिया (WrestleMania) के बाद यह कंपनी का दूसरा इवेंट था और उन्होंने शो द्वारा निराश नहीं किया। हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) इवेंट में कई धमाकेदार मैचों का आयोजन हुआ था। इसी वजह से एपिसोड देखने लायक बना।

शो की शुरुआत एक जबरदस्त ट्रिपल थ्रेट मैच से हुई थी। मेन इवेंट मैच सबसे ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। बीच में सभी सुपरस्टार्स ने मिलकर शो को अच्छे से संभाला। कोई भी मुकाबला रेसलिंग के हिसाब से निराशाजनक नहीं रहा। खैर, इस आर्टिकल में हम Hell in a Cell 2022 के रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स पर नजर डालेंगे।

आइए नजर डालते हैं WWE Hell in a Cell 2022 के रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स पर:

- बियांका ब्लेयर, असुका और बैकी लिंच के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ। यह मैच बढ़िया रहा और अंत में बैकी लिंच ने मैनहैंडल स्लैम लगाया और पिन करने का प्रयास किया। ब्लेयर ने एंट्री की और लिंच को रिंग के बाहर किया। उन्होंने खुद असुका को पिन करते हुए मैच जीता और टाइटल रिटेन किया।

- बॉबी लैश्ले ने एक हैंडीकैप मैच में ओमोस और MVP को पराजित किया। लैश्ले ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।

- केविन ओवेंस और इजेक्यूल के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में ओवेंस ने स्टनर देकर नए सुपरस्टार को हराया।

- ऐज, डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली का एजे स्टाइल्स, फिन बैलर और लिव मॉर्गन के खिलाफ 6 पर्सन मिक्स्ड टैग टीम मैच हुआ। इस मैच के अंत में ऐज ने फिन बैलर पर स्पीयर लगाकर जीत दर्ज की।

- मैडकैप मॉस ने हैप्पी कॉर्बिन को एक धमाकेदार नो होल्ड्स बार्ड मैच में पराजित किया। मैच के बाद मेडिकल स्टाफ कॉर्बिन को स्ट्रेचर पर ले गया।

- थ्योरी ने एक बढ़िया मैच में अली को हराया और अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया।

- सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स के बीच एक जबरदस्त मैच देखने को मिला। चोटिल होने के बावजूद कोडी ने शानदार प्रदर्शन किया और सैथ ने भी फैंस का दिल जीता। अंत में कोडी ने दो क्रॉस-रोड्स लगाए और फिर स्लेजहैमर से रॉलिंस पर हमला करते हुए पिनफॉल से जीत दर्ज की।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links