WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में अपनी हालिया सफलता के बारे में बात करते हुए अपोलो क्रूज (Apollo Crews) ने इस सफलता का श्रेय रोमन रेंस (Roman Reigns) और पॉल हेमन (Paul Heyman) को दिया है। उनका कहना है कि इन्हीं दो लोगों ने उनके हालिया उदय में अहम भूमिका निभाई है।यह भी पढ़ें: WWE WrestleMania में रोमन रेंस vs ऐज vs डेनियल ब्रायन के बीच हुए ट्रिपल थ्रेट मैच को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासाSportskeeda रेसलिंग के रिक उछिनो के साथ एक इंटरव्यू के दौरान नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ने बताया कि रोमन रेंस ने उन्हें समझाया था कि किसी अन्य की बजाय उन्हें खुद पर भरोसा करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही उन्हें ही खुद पर भरोसा नहीं था, लेकिन उस समय भी परफॉर्मर के रूप में पॉल हेमन को उन पर पूरा भरोसा था।"रोमन ने मुझे एक चीज सिखाई है कि खुद पर भरोसा रखो। एक बार जब आप खुद पर भरोसा करेंगे तो बाकी लोगों को भी आप पर भरोसा होगा। आप खुद पर संदेह नहीं कर सकते हैं। पॉल हेमन ने मुझ पर भरोसा किया है और फिर मैंने भी खुद पर भरोसा करना शुरु कर दिया। मैं उस चीज पर भरोसा करने लगा जो अन्य लोगों या फिर उन दो लोगों को था। इस चीज ने मेरी काफी मदद की है। दूसरे लोगों को भरोसा दिलाने से पहले आपको खुद अपने आप पर भरोसा करना होता है और शायद पहले इसी चीज की कमी थी।"यह भी पढ़ें: WWE में ब्रॉक लैसनर के आखिरी मैच से पहले पॉल हेमन ने उन्हें क्या कहा था"यदि आप रोमन जैसे व्यक्ति को देखेंगे तो पाएंगे कि वह जो करते हैं उस पर भरोसा रखते हैं। उनके पास वह कॉन्फिडेंस और स्वैगर है। उन्हें और अन्य सभी को पता है कि वही वह व्यक्ति हैं। इसीलिए समय निकालकर मुझे सलाह देने के लिए मैं उनका आभारी हूं।"WWE WrestleMania 37 में रोमन रेंस ने डिफेंड किया अपना यूनिवर्सल चैंपियनशिप#WrestleMania 2021 is in the books. Thank you for everything, @WWEUniverse! We do it all for you.#AndStill @HeymanHustle @WWERomanReigns @WWEUsos pic.twitter.com/KHqHXuteEx— WWE WrestleMania (@WrestleMania) April 12, 2021दमदार बिल्डअप के बाद रोमन रेंस ने वही किया जिसका उन्होंने वादा किया था और ऐज तथा डेनियल ब्रायन दोनों को चित करके WrestleMania में अपना यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन किया। हालांकि, कुछ फैंस ने रोमन के जीत के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं जिसके बाद WWE ऑफिशियल एडम पियर्स ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। अपोलो क्रूज भी WrestleMania में ही बिग ई को हराकर आईसी चैंपियन बने थे। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।