WWE के मौजूदा चैंपियन ने Roman Reigns को लेकर होती आ रही आलोचनाओं पर दिया बड़ा बयान, खुद से तुलना करने से किया इंकार

Ujjaval
WWE के मौजूदा चैंपियन ने रोमन रेंस को लेकर दिया बड़ा बयान
WWE के मौजूदा चैंपियन ने रोमन रेंस को लेकर दिया बड़ा बयान

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) अब काफी कम नज़र आते हैं। वो एक पार्ट-टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं। कई लोगों को रेंस का इस तरह से काम पसंद नहीं आता है। अब मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर (Gunther) ने रेंस के कम मैच लड़ने पर बात की। उन्होंने ट्राइबल चीफ को लेकर हो रही आलोचनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Sports Illustrated के साथ इंटरव्यू के दौरान गुंथर ने रोमन रेंस के पार्ट-टाइमर शेड्यूल पर नज़र आने के फैसले का बचाव किया। उन्होंने बताया कि रोमन रेंस एक अलग श्रेणी में हैं। रिंग जनरल ने उनकी और ट्राइबल चीफ की तुलना करने से भी मना कर दिया और इसपर उन्होंने कहा,

"रोमन रेंस एक अलग श्रेणी में हैं। वो काफी लंबे समय से चैंपियन बने हुए हैं। वो टाइटल को इतनी ज्यादा बार डिफेंड नहीं कर रहे हैं लेकिन टाइटल रन के दौरान इस समय पर उन्हें इसे ज्यादा बार दांव पर लगाने की जरूरत भी नहीं है। साल में कुछ ही खास मौकों पर चैंपियनशिप डिफेंड होती है। मैं एकदम अलग कहानी में हूं और खुद को स्थापित कर रहा हूं। यह एक ऐसी चीज़ है, जो बाकी दो चैंपियंस [रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस] को करने की जरूरत नहीं है। मैं इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप की लिगेसी को बढ़ाने के लिए काम कर रहा हूं।"

गुंथर ने बतौर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन लगातार अपने टाइटल को डिफेंड किया है। द मिज़ ने हाल ही में एक फैटल 4 वे मैच जीतकर गुंथर के खिलाफ टाइटल मुकाबला हासिल किया है। गुंथर और मिज़ के बीच यह मुकाबला देखने लायक रहेगा।

WWE Survivor Series 2023 में Roman Reigns नज़र नहीं आएंगे

रोमन रेंस ने Crown Jewel 2023 में मैच लड़ा था और इसके बाद उनके Survivor Series में नज़र आने को लेकर सवाल खड़े हुए थे। ट्राइबल चीफ इस बड़े इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे। WWE ने उन्हें इस टॉप शो के लिए बुक नहीं किया है। देखकर लग रहा है कि रेंस संभावित तौर पर 2023 में अब कोई मुकाबला नहीं लड़ेंगे। रोमन रेंस का अगला टाइटल डिफेंस संभावित तौर पर सीधा Royal Rumble 2024 में आ सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now