WWE के मौजूदा चैंपियन ने हासिल किया बहुत बड़ा कीर्तिमान, 1379 दिनों तक टाइटल अपने पास रखने का बनाया रिकॉर्ड

Ujjaval
WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर ने रचा इतिहास
WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर ने रचा इतिहास

Gunther: WWE में गुंथर (Gunther) का बतौर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन जबरदस्त डॉमिनेशन देखने को मिला है। वो इतिहास में सबसे लंबे समय तक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहने वाले सुपरस्टार हैं। अब एक रोचक रिकॉर्ड सामने आया है, जो गुंथर के डॉमिनेंट WWE करियर के सबसे बड़े उदाहरण के रूप में देखा जा सकता है।

Ad

गुंथर को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के रूप में 509 दिन हो गए हैं। इसे आसानी से इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के सबसे जबरदस्त रन्स में से एक माना जा सकता है। गुंथर ने इस ऐतिहासिक टाइटल रन के पहले NXT UK चैंपियनशिप को भी 870 दिनों तक अपने पास रखा था। उनके दोनों टाइटल रन लंबे रहे हैं।

अपने WWE करियर में अभी तक गुंथर कुल मिलाकर 1379 दिनों तक बतौर चैंपियन नज़र आए हैं। वो अभी तक इस कंपनी में 1671 दिनों तक रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए, तो उन्होंने अपने WWE करियर में 82% से ज्यादा समय तक चैंपियनशिप को अपने पास रखा है। यह काफी अनोखा और खास रिकॉर्ड है। गुंथर अपने करियर में लगातार इतिहास रचते आए हैं।

Ad

Raw के हालिया एपिसोड में गुंथर की द मिज़ के साथ दुश्मनी शुरू हुई है। इसी स्टोरीलाइन के साथ अब द मिज़ का संभावित तौर पर बेबीफेस टर्न भी हो गया है। गुंथर ने इम्पीरियम के सदस्यों के साथ मिलकर द मिज़ पर बुरी तरह हमला भी किया था।


WWE में Gunther ने कुछ दिन पहले बतौर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन एक और कीर्तिमान हासिल किया था

गुंथर ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के रूप में शानदार काम किया है। उन्होंने इस टाइटल का कद बढ़ाया है और इसे लगातार डिफेंड किया है। द रिंग जनरल अपने रन के दौरान कई बड़े रेसलर्स को पराजित कर चुके हैं। 16 अक्टूबर 2023 को Raw में अपने सफल टाइटल डिफेंस के साथ गुंथर ने इतिहास रच दिया था।

वो अपने 509 दिनों के लंबे चैंपियनशिप रन के दौरान अभी तक 75 बार टाइटल मैचों का हिस्सा बन चुके हैं। बड़ी बात यह है कि वो अपने आखिरी कुछ टाइटल डिफेंस में इम्पीरियम की मदद नहीं लेते हुए दिखे हैं। इससे साबित होता है कि गुंथर बतौर चैंपियन इतना लंबा टाइटल रन जरूर डिजर्व करते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications