27 साल के मेगास्टार की WWE में हो सकती है एंट्री, हाल ही में बॉक्सिंग किंग को दी थी मात

WWE
WWE में हो सकती है मेगास्टार की धमाकेदार एंट्री (Photo: WWE.com)

Jake Paul Potential WWE Appearance: ट्रिपल एच के एरा में WWE में अच्छा काम हो रहा है। क्रिएटिव टीम खूब वाहवाही लूट रही है। प्रीमियम लाइव इवेंट में खूब सफलता कंपनी ने अर्जित की है। द गेम कुछ बड़े नामों पर भी अब ध्यान दे रहे हैं। उनकी नज़रें साल 2025 को शानदार बनाने पर हैं। आपको बता दें पूर्व यूएस चैंपियन लोगन पॉल के भाई और मेगास्टार जेक पॉल (Jake Paul) की एंट्री एक प्रीमियम लाइव इवेंट में हो सकती है। एक रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

Ad

WrestleVotes के अनुसार WWE ने जेक पॉल के ऊपर अपनी रूचि दिखाई है। JoeyVotes ने खुलासा किया है कि WWE ना केवल साल 2025 में प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए मेगास्टार को लाने पर विचार कर रहा है बल्कि उनकी ओर से भी इसमें रूचि है। कहा गया है कि कंपनी द्वारा इस प्लान पर काम किया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो फिर ये फैंस के लिए अच्छी खबर होगी। कहीं ना कहीं कंपनी को भी इससे बहुत फायदा होगा।

Ad

27 साल के जेक पॉल हाल ही में काफी चर्चा का विषय रहे थे। उन्होंने Netflix इवेंट में बॉक्सिंग की दुनिया का बेताज बादशाह माइक टायसन को हराया था। टायसन ने 19 साल बाद रिंग में वापसी की थी। जेक ने उन्हें 78-74 से मात देकर अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की। पॉल ने ये कारनामा करीब 70 हजार फैंस के बीच किया था। मुकाबले के दौरान लोगन पॉल भी मौजूद थे।

Ad

WWE रिंग में कब होगी लोगन पॉल की वापसी?

जेक पॉल के भाई लोगन पॉल का भी WWE में करियर अभी तक शानदार रहा है। अपने छोटे से करियर में उन्होंने काफी प्रभावित किया है। रोमन रेंस के साथ भी उनका मुकाबला हो चुका है। 273 दिन तक वो यूएस चैंपियन रह चुके हैं। WWE SummerSlam 2024 में उन्हें एलए नाइट ने हराकर उनके टाइटल रन का अंत किया था। लंबे समय से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। अब देखना होगा कि उनकी वापसी कब देखने को मिलेगी। शायद अगले साल Royal Rumble में उनकी एंट्री देखने को मिल सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications