# रोमन रेंस
![रà¥à¤®à¤¨ रà¥à¤à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/066ed-15610978986445-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/066ed-15610978986445-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/066ed-15610978986445-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/066ed-15610978986445-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/066ed-15610978986445-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/066ed-15610978986445-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/066ed-15610978986445-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/066ed-15610978986445-800.jpg 1920w)
रोमन रेंस दुनिया भर के रैसलिंग फैंस के हीरो हैं और कैंसर को भी मात देकर उन्होंने दर्शाया है कि उन्हें कोई नहीं हरा सकता। वो फिलहाल ड्रू मैकइंटायर और शेन मैकमैहन के साथ फ्यूड में शामिल हैं। शेन अपनी हील टीम (शेन मैकमैहन-ड्रू मैकइंटायर-इलायस-द रिवाइवल) के बिल्ड-अप में लगे हुए हैं और इसी बीच द बिग डॉग इस टीम के खिलाफ अकेले से पड़ गए हैं।
उनकी ताकत और कमजोरी:
ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉन स्ट्रोमैन के पास मॉन्स्टर सा साइज़ है लेकिन रोमन रेंस को जो चीज खतरनाक बनाती है वह उनकी ताकत है। लेकिन इस ताकत पर भी दाग तब लगा, जब सुपर शोडाउन में उन्हें शेन मैकमैहन के खिलाफ हार मिली।
इसलिए अब स्टॉम्पिंग ग्राउंड्स में बेहतर यह होगा कि रोमन को एक बेहतरीन जीत मिले, जिससे ना उनके किरदार और ना ही उनकी ताकत पर एक और दाग लगे।
यह भी पढ़ें: रैसलर्स कितने तरह के होते हैं और उनकी सबसे बड़ी खासियत