Edge Officially Stripped TNT Championship: WWE दिग्गज ऐज (Edge) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आप सभी को पता है कि वो एडम कोपलैंड (Adam Copeland) नाम से AEW में काम कर रहे हैं। उन्होंने इस साल मार्च में TNT चैंपियनशिप जीती थी। उनका टाइटल रन 70 दिन तक चला और अब इसका दुखद अंत हो गया है। दरअसल एडम की इंजरी के कारण उनसे चैंपियनशिप छील ली गई है।AEW Dynamite के लेटेस्ट एपिसोड में ऐज को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। उन्होंने AEW Double or Nothing पीपीवी में कुछ दिन पहले अपनी चैंपियनशिप मालाकाई ब्लैक के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच बार्ब्ड वायर केज मैच हुआ था। ऐज ने अपने टाइटल को रिटेन किया था।मैच के दौरान ऐज ने बार्ब्ड वायर के बीच से डाइव लगाने का प्रयास किया था। लेकिन उनकी लैंडिंग खराब हो गई। डाइव लगाने के बाद काफी तकलीफ में वो नज़र आए। उन्होंने इसके बाद खुलासा किया कि उनके टीबिया में फ्रैक्चर हो गया है। ऐज ने ये बताया था कि उन्हें सर्जरी की जरूरत है। उन्होंने इस बात के संकेत दे दिए थे कि वो अब एक्शन से बाहर हो जाएंगे।Dynamite के इस हफ्ते के एपिसोड में यंग बक्स ने बताया कि एडम के चोटिल होने के कारण उनसे TNT चैंपियनशिप वापसी ले ली गई है। साथ ही ये भी कहा गया कि जैक पैरी को नया चैंपियन बनाया गया है। हालांकि, क्रिस्टोफर डेनियल्स ने दखलअंदाजी कर कहा कि इस चैंपियनशिप के लिए आगे जाकर लैडर मैच होगा और पैरी अभी चैंपियन नहीं होंगे। View this post on Instagram Instagram PostWWE दिग्गज ऐज की वापसी अब कब होगी?ऐज अब लंबे समय के लिए बाहर हो गए हैं। ऐसे में देखना होगा कि आगे जाकर TNT चैंपियन कौन बनेगा। उनके बाहर होने से कंपनी को जरूर बड़ा झटका लगा होगा। उनका टाइटल रन भी शानदार अभी तक चल रहा था। कई बार उन्होंने अपनी चैंपियनशिप जबरदस्त अंदाज में डिफेंड की थी। लॉकर रूम और प्रमोशन में ऐज ने बहुत जल्द अपना बड़ा नाम बना लिया था। खैर अब देखना होगा कि उनका वापसी कब होगी। सर्जरी के बाद जल्द वापसी करना उनके लिए बहुत मुश्किल होगा।