WWE Crown Jewel 2023 के आयोजन से पहले Roman Reigns से जुड़ा खास संदेश आया सामने, The Bloodline के सदस्य ने फैंस को दिया अहम अपडेट

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Crown Jewel: WWE महज कुछ ही घंटों बाद सऊदी अरब में साल का अपना दूसरा बड़ा इवेंट क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) होस्ट करने जा रही है। शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) समेत कई टॉप स्टार्स और दिग्गजों के मैचों को बुक किया गया है। हाल ही में पॉल हेमन (Paul Heyman) ने सोशल मीडिया में आकर द ब्लडलाइन (The Bloodline) और ट्राइबल चीफ के सऊदी में आगमन को हाइप किया है।

रोमन रेंस Crown Jewel 2023 के मेन इवेंट में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। रोमन रेंस ने पिछले साल हुए Crown Jewel 2022 में लोगन पॉल को बहुत ही रोमांचक मैच में मात दी थी। रोमन इस साल भी यह क्रम दोहराना चाहेंगे। हाल ही में उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1150 दिन के आंकड़े को पार किया है।

ब्लडलाइन के सदस्य पॉल हेमन ने ग्रुप के सऊदी इवेंट में भाग लेने को हाइप करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी डालते हुए एक दिलचस्प मैसेज शेयर किया है। उन्होंने रोमन रेंस से जुड़ा अहम अपडेट देते हुए लिखा,

"Crown Jewel 2023 के लिए रियाद की तरफ जाते हुए"

WWE Crown Jewel 2023 में होने वाले मैच से पहले LA Knight ने Roman Reigns को दी बड़ी चेतावनी

WWE Crown Jewel 2023 में रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच मैच होगा। इसके पहले हालिया लाइव इवेंट में एलए नाइट ने ट्राइबल चीफ को चेतावनी देते हुए कहा:

"आप सिखाने के बारे में बात करना चाहते थे। आप सबक सिखाने के बारे में कह रहे थे। मैं अभी आपको बताता हूं। वो सोलो सिकोआ को स्ट्रीट चैंपियन कहते थे, है ना? नहीं! वो मेरी स्ट्रीट के चैंपियन नही हैं। यहां का चैंपियन मैं हूं। जी हां! इसके लिए मुझे बस कुछ ही दिन का इंतज़ार करना है।"

नाइट ने आगे कहा,

"आप (सोलो सिकोआ) इसे समझ लीजिए और इसे अच्छे से ध्यान में भी रखिए कि जब आप अपने ट्राइबल चीफ से बात करते हैं, तब मेरी तरफ से उन्हें (रोमन रेंस) यह दिलाना कि तुम्हें टेबल पर पटका गया था। तुम्हारे एक और भाई को भी टेबल पर पटका गया था। अब रोमन रेंस के साथ भी यही होगा क्योंकि मैंने इसकी तैयारी कर ली है। इसमें कोई बेइज्जती की बात नहीं है। यह केवल जिंदगी में होने वाली एक चीज है।"

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications