WWE दिग्गज Brock Lesnar की बेटी का बहुत बड़ा कारनामा और किया अपने पिता का नाम रोशन

..
ब्रॉक लैसनर की बेटी ने किया बड़ा कारनामा
WWE दिग्गज Brock Lesnar की बेटी का बड़ा कारनामा

Brock Lesnar: पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने दुनिया भर में अपनी रेसलिंग के जरिए अपना लोहा मनवाया है। आज भी वो WWE के मेगास्टार्स में शुमार होते है। हाल ही में उनकी बेटी मया लैसनर (Mya Lesnar) ने अपनी उपलब्धि से अपने पिता का नाम रोशन किया किया है।

मया लिन लैसनर का जन्म साल 2002 में हुआ था। वो ब्रॉक लैसनर की पत्नी सेबल और उनके पूर्व पति निकोल मैक्कलैन की बेटी हैं। ब्रॉक अपनी निजी जिंदगी को लेकर बहुत ही सजग रहते हैं। वो अपने परिवार को मीडिया और लाइम लाइट से दूर रखना पसंद करते है। मया लैसनर ने हाल ही में कोलोराडो स्टेट में शॉट पुट गेम में एक रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। ब्रॉक की बेटी का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

ब्रॉक लैसनर लंबे समय से WWE में नहीं दिखे हैं। उन्होंने अपना आखिरी WWE मैच SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ लड़ा था। मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। यह संभव है कि बीस्ट Royal Rumble 2024 में वापसी कर सकते हैं।

पूर्व WWE चैंपियन Brock Lesnar ने अपने बच्चों के बारे में बात की

पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ब्रॉक लैसनर के चार बच्चे हैं। मया और ल्यूक लैसनर, सेबल और उनके पूर्व पति के बच्चे हैं। सेबल से शादी करने के बाद ब्रॉक के दो और बेटे टर्क और ड्यूक हुए थे। Newsday के साथ बात करते हुए लैसनर ने बताया कि वो अपने बच्चों को जीवन के बारे में कुछ कठिन बात बताते हैं। उन्होंने कहा,

"यह बहुत ही अद्भुत है कि लोग बहुत कमी से आगे बढ़ते हैं और आगे जाकर सफल भी होते हैं। यही मेरे साथ भी हुआ था। इसलिए मैं अपने बच्चों को हमेशा कहता हूं कि मैं यह चाहता हूं कि तुम ऐसा सोचो कि तुम लोग बेघर हो। बेघर की तरह आगे बढ़ो और लड़ो क्योंकि आपको अपने जीवन में चीजों के लिए लड़ना ही होगा। आपको आगे बेहतर ही होते जाना है। आपको कुछ भी आसानी से नहीं मिलने वाला है।"

youtube-cover

Quick Links

App download animated image Get the free App now