WWE में फेमस एथलीट की Brock Lesnar के खिलाफ आसानी से हार होने को लेकर आई अहम जानकारी

..
पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर
पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर

Brock Lesnar: WWE मेगास्टार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) कंपनी के इतिहास के सबसे डॉमिनेंट रेसलर्स में से एक हैं। उन्होंने रेसलिंग इंडस्ट्री के अलावा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में भी अपना दबदबा बनाया था। हालांकि, ब्रॉक के शानदार UFC करियर को उस समय झटका लगा था, जब केन वैलासकेज (Cain Velasquez) से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

केन वैलासकेज UFC 121 में ब्रॉक लैसनर को हराकर हैवीवेट चैंपियन बने थे। साल 2019 में केन ने WWE का रुख किया, जहां उनका सामना एक बार फिर से ब्रॉक लैसनर से हुआ था। WWE Crown Jewel 2019 में दोनों के बीच मुकाबला हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार बीस्ट ने बहुत ही जल्दी वैलासकेज को हरा दिया था, ताकि वो अपनी हार का बदला ले सकें।

Wrestling Observer Newsletter के डेव मेल्टजर ने बताया कि 2019 में केन वैलासकेज को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच में लाने का और लोगन पॉल को अगले महीने Crown Jewel में रोमन रेंस के साथ मैच के लिए बुक करने का कारण एक ही है। यह सऊदी अरब के साथ कंपनी की पॉलिसी है कि उन्हें टॉप स्टार्स को ही बुक करना होगा। उन्होंने कहा,

"दुनियाभर में कई लोग हैं, जिन्हें लोगन पॉल का प्रीमियम लाइव इवेंट को मेन इवेंट करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है, क्योंकि उन्होंने अभी तक केवल दो ही मैच लड़े हैं। इसका कारण बिल्कुल वहीं है जो वैलासकेज को ब्रॉक के खिलाफ बुक करने का था। वैलासकेज पूर्व UFC चैंपियन थे, जिन्होंने लैसनर को ऑक्टागोन में हराया था। यह ब्रॉक लैसनर को उनके (वैलासकेज) खिलाफ जीत दर्ज कराने के लिए भी किया गया था। भले ही मैच बिल्कुल भी अच्छा नहीं था लेकिन यह एक वास्तविक जीवन के खेल से जुड़ी कहानी थी।"

youtube-cover

Crown Jewel में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस से भिड़ेंगे लोगन पॉल

रोमन रेंस हाल ही में लोगन पॉल के Impulsive पोडकास्ट में शामिल हुए थे। ट्राइबल चीफ के शो से जाने के बाद लोगन पॉल ने उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया। थोड़े समय बाद कंपनी ने ऐलान किया कि रोमन रेंस और लोगन पॉल सऊदी अरब में 5 नवंबर को होने वाले Crown Jewel इवेंट में एक-दूसरे से भिड़ेंगे।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।