WWE में CM Punk के लेवल पर सिर्फ दो Superstars हैं मौजूद, Roman Reigns और Seth Rollins का नाम शामिल नहीं

Ujjaval
WWE शॉप को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने
WWE शॉप को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने

CM Punk: WWE दिग्गज सीएम पंक (CM Punk) और रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) वापसी के बाद से काफी ज्यादा चर्चा का विषय हैं। उनकी वापसी ने रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) जैसे रेसलर्स पर से फोकस थोड़ा हटा दिया है। इस चीज़ का सबूत मर्चेंडाइज सेल्स के हालिया रिकॉर्ड द्वारा मिलता है।

Ad

WrestleFeatures ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा WWE Shop पर सबसे ज्यादा बिकने वाली टी-शर्ट्स के बारे में बताया। इसमें चार टी-शर्ट्स शामिल थी और इसमें से दो सीएम पंक की थी। पंक की वापसी वाली मर्चेंडाइज पहले स्थान पर है, वहीं चौथे नंबर पर पंक की 'Hell Froze Over' वाली मौजूद टी-शर्ट थी।

बेस्ट इन द वर्ल्ड के अलावा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एलए नाइट हैं और तीसरे स्थान पर रैंडी ऑर्टन मौजूद हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस की मर्चेंडाइज का नाम इस लिस्ट में नहीं है। पंक और ऑर्टन की वापसी के बावजूद एलए नाइट ने टॉप नामों में अपना स्पॉट बनाए रखा है, जो एक प्रभावशाली चीज़ है।

आप नीचे पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE Raw में CM Punk और Seth Rollins सैगमेंट में आए आमने-सामने

सीएम पंक WWE Raw के एपिसोड का हिस्सा बने थे और उन्होंने रेड ब्रांड के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इसी बीच पंक ने एक बड़ा ऐलान किया और बताया कि वो Raw का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और इसके बाद सैथ रॉलिंस ने एंट्री करके चौंका दिया। उन्होंने आकर पंक पर निशाना साधा।

उन्होंने बताया कि पंक को WWE को अपना घर नहीं बोलना चाहिए क्योंकि वो इसे सालों पहले छोड़कर चले गए थे। इसके अलावा उन्होंने WWE को खुद का घर बताया और बैकस्टेज काम कर रहे लोगों को अपना बताया। बाद में सीएम पंक ने भी सैथ पर निशाना साधा और उन्होंने Royal Rumble 2024 में एंट्री का ऐलान करके चौंकाया।

सीएम पंक का WWE में आखिरी मैच Royal Rumble 2014 रहा था। अब वो दोबारा इस शो का हिस्सा बनेंगे और यह सही मायने में एक शानदार चीज़ है। उन्होंने रंबल को जीतने का दावा किया है। पंक अगर जीतते हैं, तो जरूर अब वो सैथ को अपने विरोधी के रूप में चुनेंगे।

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications