"उन्हें इससे फायदा हुआ"- WWE SmackDown के जबरदस्त सैगमेंट की दिग्गज ने की जमकर तारीफ, Roman Reigns को दुश्मन से मिली थी धमकी

Ujjaval
WWE SmackDown में हुए सैगमेंट की दिग्गज ने तारीफ की
WWE SmackDown में हुए सैगमेंट की दिग्गज ने तारीफ की

LA Knight & Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड की शुरुआत पॉल हेमन (Paul Heyman) ने की थी। इस सैगमेंट में एलए नाइट (LA Knight) ने दखल दिया था। यहां से रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ नाइट ने अपनी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया। ट्राइबल चीफ को यहां मेगास्टार से धमकी मिली थी। फैंस को यह सैगमेंट पसंद आया और अब WWE दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने भी इस चीज़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Ad

Smack Talk के हालिया एपिसोड में डच मेंटल ने SmackDown के शुरुआती सैगमेंट के बारे में बात की। उन्होंने पॉल हेमन और एलए नाइट के सैगमेंट की जमकर तारीफ की। मेंटल का मानना था कि इस सैगमेंट द्वारा नाइट को काफी ज्यादा फायदा मिला है। डच को यह चीज़ भी अच्छी लगी कि बिना लड़ाई किए सैगमेंट इतना रोचक बन पाया। उन्होंने SmackDown के शुरुआती कंफ्रंटेशन को लेकर कहा,

"यह अच्छा सैगमेंट रहा। इसने वही किया, जो इसे करना चाहिए था। पॉल हेमन इस सैगमेंट के स्टार थे और एलए नाइट को यहां लाने से उन्हें फायदा हुआ। यह इस साल के सबसे अच्छे सैगमेंट्स में से एक था। मैंने इस सैगमेंट का सही मायने में आनंद लिया। किसी भी तरह से फिजिकल होने या अन्य चीज़ों की जरूरत नहीं थी। दोनों ने वो कर दिखाया, जो उन्हें करना चाहिए था।"

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE Crown Jewel 2023 में Roman Reigns और LA Knight के बीच मैच ऑफिशियल हो गया है

Fastlane 2023 के बाद SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस की धमाकेदार अंदाज में वापसी हुई। उन्होंने जॉन सीना को कंफ्रंट किया। सीना ने बताया कि वो ट्राइबल चीफ को चैलेंज नहीं करने वाले हैं। एलए नाइट ने आकर रेंस को कंफ्रंट किया और दोनों के बीच बहस देखने को मिली। एलए नाइट ने इसी शो में सोलो सिकोआ पर सिंगल्स मैच में जीत दर्ज की।

मैच के बाद रोमन रेंस ने आकर नाइट पर स्पीयर लगाया। इसके बाद से लगभग तय हो गया था कि दोनों के बीच मैच होगा। कंपनी ने थोड़े समय पहले ऐलान किया कि Crown Jewel में रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ दांव पर लगाएंगे। रोमन रेंस हालिया शो का हिस्सा नहीं थे। पॉल हेमन और एलए नाइट ने मिलकर कहानी को दिलचस्प बनाने की कोशिश की।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications