900 दिन तक चैंपियन रहने वाले WWE दिग्गज ने रिटायरमेंट का ऐलान किया

Enter caption

WWE फैंंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। WWE दिग्गज जैज ने रिंग से रिटायरमेंट ले लिया हैं। साल 2001 में जैज ने WWE में डेब्यू किया था। जैज ने दो बार विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके अलावा NWA में वो 900 दिन तक चैंपियन बनीं रही थीं। हाल ही में इस WWE दिग्गज ने Chris Van Vliet को इंटरव्यू दिया और यहां इस बात को कंफर्म किया कि वो दो दशकों के बाद आखिरकर रिंग से रिटायरमेंट ले रही हैं।

Ad

यह भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार्स की उम्र (23 से 53 तक): रोमन रेंस, जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने साल के हैं?

WWE दिग्गज ने लिया रिटायरमेंट

WWE में जैज का बहुत बड़ा नाम हैं। रिंग परफॉर्मेंस के कारण वो बहुत जल्दी फैंस के बीच फेमस हो गई थीं। इसका ईनाम भी कंपनी ने उन्हें दिया था। WWE ने उन्हें शुरूआत में काफी पुश दिया।इस इंटरव्यू में जैज ने कहा,

पिछले रविवार को हुआ मेरा अंतिम मैच था। रिंग में अब मेरा काम खत्म हो गया है। हालांकि मैंने सोचा था कि साल 2020 में सभी टूर पर जाऊंगी लेकिन इस महामारी के कारण सभी चीजें रूक गई है। मेरे घुटने में भी काफी दिक्कत हो रही हैं। फिजिकल, मैंटल और इमोशनली तौर पर अब आगे बढ़ने में नाकाम हो गई हूं। मेरे दो बेटियां हैं और अब मेरा फोकस उनके ऊपर ही हैं।
Ad

ये भी पढ़ें: रॉ में हुए खुलासे ने फैंस को किया हैरान, प्रतिक्रियाओं का सैलाब आया

जैज ने WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की इच्छा भी जताई। उन्होंने कहा कि वो इस चीज को लेकर काफी डिजर्व करती हैं। फिलहाल इस समय जैज NWA में काम कर रही थीं। वो NWA चैंपियन भी थी। जैज का रिंग में काम काफी बेहतर रहा है। दो दशक तक जैज ने रिंग में काफी अच्छा काम किया हैं। उनका मुकाबला करना काफी मुश्किल हमेशा से सभी के लिए रहा है। उनके शरीर की वजह से रेसलिंग में काफी सफलता उन्हें मिली। कई बार चोट के कारण भी उन्हें बाहर रहना पड़ा था। इस वजह से काफी नुकसान उन्हें हुआ लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और वापसी की। जैज ने कई अन्य रेसलिंग प्रमोशन पर भी काम किया है। हालांकि NWA में वो 900 दिन तक चैंपियन बनीं रही हैं। जैज के फैंस के लिए ये काफी बुरी खबर है। क्योंकि रिंग में उन्हें देखना फैंस अभी भी पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने विलन नहीं बनने दिया, 1 जिसके लिए वो न चाहते हुए भी तैयार हो गए

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications