WrestleMania में फेमस स्टार को लड़ने का मौका नहीं मिलने पर दिग्गज का फूटा गुस्सा, WWE को आड़े हाथ लेकर साधा निशाना

Ujjaval
एल ग्रांडे अमेरिकानो रिंग में (Photo: WWE.com)
एल ग्रांडे अमेरिकानो रिंग में (Photo: WWE.com)

JBL Angry at WWE: WWE WrestleMania 41 में रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) और एल ग्रांडे अमेरिकानो (El Grande Americano) के बीच मैच होने वाला है। मिस्टीरियो ने Raw के आखिरी एपिसोड में इस मैच की मांग की थी और एडम पीयर्स ने उनकी इच्छा पूरी कर दी थी। अब एक दिग्गज ने एल ग्रांडे अमेरिकानो को मौका मिलने पर निराशा दिखाई है।

Ad

24 मार्च 2025 को Raw में एल ग्रांडे अमेरिकानो ने डेब्यू किया था। उन्होंने पहले ही मैच में पूर्व नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन ड्रैगन ली का सामना किया और उन्हें हरा दिया। एल ग्रांडे इसके बाद से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। पूर्व WWE चैंपियन JBL ने सोशल मीडिया पर आकर WWE की कड़ी आलोचना की और निशाना साधा है। इसी बीच उनका लूचाडोर स्टार्स पर गुस्सा फूटा, क्योंकि उनके अनुसार यह स्टार्स आकर उनकी जगह ले रहे हैं। उन्होंने हैशटैग का उपयोग करके यह बताने का प्रयास भी किया कि गेबल के साथ न्याय होना चाहिए। उन्होंने कहा,

"मुझे यह दिख रहा है कि एल ग्रांडे अमेरिकानो को WrestleMania में मैच मिला, पर चैड गेबल को नहीं। हमें इन लोगों के यहां पर आने को लेकर कुछ करना होगा। वो हमारी नौकरियां ले रहे हैं। चैड गेबल के साथ न्याय होना चाहिए।"

आप नीचे JBL की यह पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE में एल ग्रांडे अमेरिकानो के पीछे कौन है?

एल ग्रांडे अमेरिकानो का कैरेक्टर असल में चैड गेबल निभा रहे हैं। चैड काफी समय से लूचाडोर स्टार्स से लड़ने और उनके खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने के बारे में सोच रहे थे। कुछ समय पहले एक सैगमेंट देखने को मिला था, जहां उन्हें किसी व्यक्ति ने एक बॉक्स दिया था। इसके बाद से एल ग्रांडे अमेरिकानो टीवी पर देखने को मिल रहे हैं। इसी चीज ने चैड के एल ग्रांडे कैरेक्टर के पीछे होने के कयास बढ़ा दिए हैं।

एल ग्रांडे अमेरिकानो की पोशाक और लड़ने का तरीका पूरी तरह से गेबल से मिलता-जुलता है। इसके साथ ही एल ग्रांडे का फिजिक की चैड की तरह ही है। यह सभी चीजें साबित करने के लिए काफी है कि गेबल यह लूचाडोर कैरेक्टर निभा रहे हैं। देखना होगा कि इस चीज का खुलासा ऑफिशियल रूप से कब होता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications