'Roman Reigns परफेक्ट प्रतिद्वंदी हैं'- WWE दिग्गज ने बड़े हील ग्रुप को लेकर किया दावा

WWE
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया सामने आई (Photo: WWE.com)

Jerry Lawler On Roman Reigns Current Action: WWE WrestleMania 40 में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चले गए थे। SummerSlam 2024 में उन्होंने शानदार वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर हमला किया था। तब से वो फैंस के पसंदीदा सुपरस्टार के रूप में काम कर रहे हैं। रोमन लंबे समय बाद बेबीफेस रूप में अपने खास प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहे हैं। WWE दिग्गज जैरी लॉलर ने अब रोमन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Ad

WrestleMania 40 के बाद सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन की काया पलट दी। उन्होंने टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू को ग्रुप में शामिल किया। सोलो ने खुद को नया ट्राइबल चीफ घोषित किया। SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन रेंस की राइवलरी नई ब्लडलाइन से चल रही है। रोमन खुद को असली ट्राइबल चीफ साबित करने में लगे हुए हैं। हाल ही में हुए WWE Bad Blood इवेंट में रोमन ने कोडी रोड्स के साथ मिलकर फाटू और सिकोआ को हराया। इस मुकाबले में जिमी उसो ने भी वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया।

Sportskeeda Wrestling पर जैरी लॉलर ने रोमन रेंस की वापसी को लेकर कहा,

मुझे लगता है कि रोमन रेंस परफेक्ट हैं। वो सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन के लिए परफेक्ट बेबीफेस हैं। रेसलिंग में ये चीजें एकदम सही तरीके से काम करती हैं। मैं भी ऐसी स्थिति में रहा हूं। इस वजह से मुझे पता है। जब आप खतरनाक हील होते हैं और फिर वापसी करते हैं तो चीजें बदल जाती हैं। मौजूदा समय में जो भी हो रहा है कि वो सब क्लासिकल रेसलिंग है।

youtube-cover
Ad

WWE SmackDown में रोमन रेंस और जिमी उसो हुए धराशाई

WWE SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड काफी शानदार रहा। मेन इवेंट में जिमी उसो ने सोलो सिकोआ का सामना किया। मुकाबले में ब्लडलाइन के अन्य सदस्यों ने भी दखलअंदाजी की। अंत में जिमी को हार का सामना करना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद सोलो और उनके साथियों ने जिमी पर अटैक किया। उन्हें बचाने के लिए रोमन रेंस आए। रेंस ने थोड़ा बहुत ताकत दिखाई लेकिन नंबर्स गेम के कारण पीछे रह गए। अब देखना होगा कि आगे जाकर इनकी राइवलरी में क्या नया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications