John Cena: WWE ने कुछ दिन पहले जॉन सीना (John Cena) को लेकर बड़ा ऐलान किया था। सीना 1 सितंबर को होने वाले स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड के जरिए WWE टीवी पर अपनी करेंगे। सबसे बड़ी बात है कि वो 8 सितंबर को भारत में होने वाले Superstar Spectacle इवेंट का भी हिस्सा होंगे। ये खबर सुनकर भारतीय फैंस भी उत्साहित हो गए। खुद सीना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।भारत में पहली बार जॉन सीना मैच लड़ेंगे। हालांकि अभी तक उनके प्रतिद्वंदी का नाम सामने नहीं आया है। बहुत जल्द इसका भी खुलासा हो जाएगा। भारत आने के लिए सीना भी बहुत उत्साहित नज़र आ रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भारतीय ध्वज की तस्वीर शेयर की। हालांकि हमेशा की तरह उन्होंने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा। फैंस जरूर समझ गए होंगे कि उन्होंने तस्वीर क्यों शेयर की है। View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania 39 में अंतिम बार सीना एक्शन में दिखाई दिए थे। ऑस्टिन थ्योरी के साथ उनका मुकाबला हुआ था। उस मैच में सीना की हार हुई थी। दोनों के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। भारत में होने वाले इवेंट में भी उनका मुकाबला होगा। कंपनी ने कुछ ना कुछ खास प्लान जरूर बनाया होगा। View this post on Instagram Instagram PostWWE Money in the Bank 2023 में जॉन सीना ने दिया था सरप्राइजMoney in the Bank में भी सीना ने इस बार शानदार एंट्री की थी। उन्हें देखकर यूके के फैंस चौंक गए थे। जॉन ने खास प्रोमो दिया था। उनके सैगमेंट में ग्रेसन वॉलर ने दखलअंदाजी की थी। दोनों के बीच ब्रॉल भी हुआ था। अंत में सीना ने वॉलर को अपना फिनिशर दिया था। जॉन ने ट्विटर के जरिए अपनी इस सरप्राइज एंट्री पर बयान भी दिया था। उन्होंने कहा था,मैं कल रात के दर्शकों के प्रति अपने प्यार और कृतज्ञता को व्यक्त करने में असमर्थ हूं। घर वापस आने पर हमेशा मेरा स्वागत करने के लिए मेरे WWE परिवार का धन्यवाद। लंदन, वास्तव में शानदार चीज का हिस्सा बनने का अवसर देने के लिए धन्यवाद। WrestleMania (यूके में)अब सभी फैंस जॉन सीना का इंतजार भारत आने का बेसब्री से कर रहे होंगे। सीना ने भी कुछ ना कुछ खास भारतीय फैंस के लिए जरूर सोचा होगा।