Kevin Nash On Seth Rollins: WWE WrestleMania 41 में पॉल हेमन ने सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का दिया। रॉलिंस को उनकी वजह से रोमन रेंस और सीएम पंक के खिलाफ जीत मिली। इसके बाद Raw के एपिसोड में रॉलिंस और हेमन के साथ ब्रॉन ब्रेकर भी जुड़ गए हैं। तीनों ने इस हफ्ते भी खूब बवाल मचाया। रॉलिंस कह चुके हैं कि वो आगे भी तबाही मचाने के लिए तैयार हैं। इनके ग्रुप में कोई नया सदस्य भी जुड़ सकता है। खैर WWE दिग्गज केविन नैश ने अब रॉलिंस की स्टोरीलाइन को लेकर बड़ा बयान दिया है। Kliq This पॉडकास्ट पर नैश ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि रॉलिंस टाइटल की रेस में शामिल होंगे और SummerSlam में उनका मुकाबला जे उसो के साथ होगा। नैश के अनुसार,आपको एक हील (सैथ रॉलिंस) बनाना था क्योंकि किसी को Raw में जे के साथ काम करना था। पॉल हेमन और सैथ रॉलिंस का साथ आना बहुत सही है। बाकी और कुछ कहना काफी मुश्किल है। रॉलिंस के पास एक स्ट्रैप होना चाहिए। इस कारण से वो जे के पीछे जाएंगे। गुंथर को इस चीज की जरूरत नहीं थी। उन्होंने ये साबित कर दिया। SummerSlam में रॉलिंस और जे का मुकाबला हो सकता है। WWE Raw में सैथ रॉलिंस ने मचाया बवालपिछले हफ्ते Raw में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच ब्रॉल हुआ। रॉलिंस हावी रहे। रोमन रेंस भी आए। रोमन ने रॉलिंस को स्पीयर और पॉल हेमन को सुपरमैन पंच लगाया। हेमन को रोमन स्पीयर मारने गए लेकिन अचानक ब्रॉन ब्रेकर ने उन्हें स्पीयर लगा दिया। ब्रेकर ने पंक को भी स्पीयर मारा। रिंग में इसके बाद रॉलिंस ने पंक और रोमन को स्टॉम्प लगाया। इस हफ्ते Raw में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर ने सैमी जेन का बुरा हाल किया। मेन इवेंट में सैमी और ब्रेकर का मैच हुआ। ब्रेकर ने सैमी को लगातार चार स्पीयर मारकर उनकी हालत खराब कर दी। इसके बाद रिंग में सैमी को रॉलिंस ने स्टॉम्प भी लगाया। रॉलिंस और ब्रेकर का लगातार जलवा दिख रहा है। पॉल हेमन भी इनका अच्छा साथ दे रहे हैं। अब देखना होगा कि ये अगले हफ्ते किसे निशाना बनाएंगे। View this post on Instagram Instagram Post