Nikki Bella Confirms Comeback Plan: WWE में द बैला ट्विंस की वापसी पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। इन्हें लेकर आए दिन अफवाहें और अटकलें सामने आ रही है। आप सभी जानते हैं कि निकी और ब्री बैला का विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है। निकी तो बीच-बीच में दिखती रहती हैं लेकिन ब्री एक्टिव नहीं हैं। खैर अब निकी बैला (Nikki Bella) ने WWE में वापसी को लेकर अच्छी खबर दी है।
बैला ट्विंस ने साल 2007 में बिना किसी अनुभव के WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। हालांकि, इसके बाद धीरे-धीरे अपने काम से दोनों ने बड़ा नाम बना लिया। WWE ने भी इनका प्रयोग बहुत अच्छी तरह से किया। 2020 में हॉल ऑफ फेम में शामिल होने से पहले इन्हें WWE में काफी सफलता मिली। निकी बैला ने इस साल विमेंस रॉयल रंबल मैच में वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया था। उन्होंने 30वें नंबर पर एंट्री की। बैला को नाया जैक्स ने एलिमिनेट कर दिया था।
हाल ही में Busted Open Radio में बैला ट्विंस ने शिरकत की। वहां पर दोनों से WWE में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया था। निका बैला ने कहा,
मैं ब्री बैला का इंतजार कर रही हूं कि वो मेरे साथ रिंग में शामिल हो। तो हां बैला ट्विंस की वापसी होगी।
WWE में कब हो सकती है बैला ट्विंस की वापसी
निकी बैला ने ये बता दिया है कि उनकी और ब्री की जल्द वापसी होने वाली है। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि रिंग में कब एंट्री करेंगे। WWE SummerSlam 2025 का आयोजन दो दिन का होने वाला है। इस इवेंट में निकी और ब्री एक्शन में दिखाई दे सकती हैं। दोनों की इस शो से पहली वापसी हो सकती है। ऐसा हुआ तो फिर ये सभी के लिए अच्छी बात होगी। WWE ने जरूर कोई ना कोई प्लान इनके लिए बनाया होगा। वैसे अगर बैला ट्विंस की वापसी हो गई तो फिर विमेंस डिवीजन काफी मजबूत हो जाएगा। कंपनी ने जल्द से जल्द इन दोनों दिग्गजों को वापस लाना चाहिए।