Nikki Bella on Meeting Ex-Boyfriend John Cena: WWE Royal Rumble 2025 में जॉन सीना (John Cena) ने वापसी की। इसी शो में उनकी पूर्व प्रेमिका निकी बैला (Nikki Bella) की भी लंबे समय बाद वापसी हुई थी। यह चीज काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी थी। निकी और जॉन काफी साल तक साथ थे लेकिन 2018 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया था। बाद में जॉन ने शे शारियटज़देह से शादी की, वहीं निकी का हाल में तलाक हुआ। अब बैला ने जॉन से हाल ही में बैकस्टेज हुई मुलाकात के बारे में बात की।
Let's Be Honest पॉडकास्ट पर थोड़े समय पहले निकी बैला नज़र आई थीं। इसी बीच उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो अपने पूर्व बॉयफ्रेंड जॉन सीना से Royal Rumble 2025 के दौरान बैकस्टेज मिली थीं। इसी बीच जॉन और निकी ने एक-दूसरे से हाथ भी मिलाया था। बैला ने यह भी बताया वहां मौजूद अन्य फीमेल स्टार्स का रिएक्शन कैसा था। उन्होंने कहा,
"मैं कुछ लोगों से बात कर रही थीं। इसी बीच वो (जॉन सीना) आए और सभी से हाथ मिलाया। उन्होंने मुझसे भी हाथ मिलाया। हालांकि, बात यह हुई कि जब वो गए, तो सभी लड़कियों ने मुझे देखकर कहा, ‘हे भगवान।’ मैंने कहा, ‘चुप हो जाइए, उनकी शादी हो चुकी है। थोड़ा सम्मान दीजिए।' सिर्फ इतना थी। यह अच्छा था। यह अच्छा था कि चीजें आगे बढ़ चुकी हैं। हम दोनों ही एक समय पर आपस आए। खैर, यह फीलिंग काफी अच्छी थी।"
WWE दिग्गज जॉन सीना और निकी बैला दोनों के लिए Royal Rumble 2025 अच्छा रहा
WWE दिग्गज निकी बिला ने 2025 के विमेंस Royal Rumble मैच में वापसी की थी। वो 30वें नंबर पर आई थीं और फैंस उन्हें देखकर एकदम ही हैरान रह गए थे। उन्होंने मैच में बेली को एलिमिनेट किया और वो अंतिम चार तक गईं। हालांकि, बाद में नाया जैक्स ने उन्हें एलिमिनेट करते हुए सभी को निराश कर दिया।
जॉन सीना की बात करें, तो उन्होंने मेंस Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया था। सीना इसी बीच 23वें स्पॉट पर आए थे और वो मैच में काफी समय तक रहे। इसी बीच सीना ने तीन एलिमिनेशन किए। उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन, फिन बैलर और लोगन पॉल को बाहर का रास्ता दिखाया। वो और जे उसो अंत में बचे थे। उसो ने WWE दिग्गज को बाहर करके जीत अपने नाम कर ली।