Paul Heyman: WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस (Roman Reigns) का 1316 दिनों का चैंपियनशिप रन खत्म हो गया। नाईट 2 में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने उन्हें हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। अब पॉल हेमन (Paul Heyman) ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इस बारे में बात की।
WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने अपनी कहानी खत्म की और वो टाइटल जीता जिसे पाने का प्रयास वो पिछले एक साल से अधिक समय से कर रहे थे। रोड्स अब अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के साथ अपनी कहानी आगे बढ़ाएंगे। रेंस के आगे के प्लान के बारे में अभी किसी को कुछ नहीं पता है। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के बाद स्टेज पर उन्हें पॉल हेमन के साथ गले मिलते देखा गया था।
इस हफ्ते Raw से पहले हेमन ने वहींं कहने का फैसला किया जो उन्हें लगा कि रेंस की हार के बाद कहना चाहिए। उन्होंने कोडी रोड्स को बिल्कुल भी एक्नॉलेज नहीं किया बल्कि ट्राइबल चीफ को फिर से आगे बढ़ाया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस फोटो को पोस्ट किया जिसमें वो रोमन रेंस के टाइटल को पकड़े हुए थे।
पॉल हेमन ने 1316 दिन लिखकर ये बताया कि ट्राइबल चीफ कितने दिन तक चैंपियन रहे। इसके अलावा उन्होंने ट्राइबल चीफ की महानता को भी स्वीकार किया।
![पॉल हेमन की इंस्टाग्राम स्टोरी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/a0d91-17126229937843-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/a0d91-17126229937843-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/a0d91-17126229937843-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/a0d91-17126229937843-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/a0d91-17126229937843-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/a0d91-17126229937843-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/a0d91-17126229937843-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/a0d91-17126229937843-1920.jpg 1920w)
WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस के मैच में दिग्गजों ने की एंट्री
WrestleMania XL नाईट 2 में रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। इस मैच में बहुत बवाल मचा। जिमी उसो, सोलो सिकोआ ने इस मैच में पहले दखलअंदाजी की। जिमी से निपटने के लिए जे उसो आए। वहीं सिकोआ को धराशाई करने के लिए दिग्गज जॉन सीना ने एंट्री की।
द रॉक ने भी धमाकेदार एंट्री की और जॉन सीना को रॉक बॉटम दिया। अंत में द रॉक का सामना करने के लिए अंडरटेकर आए। उन्होंने रॉक को खतरनाक चोकस्लैम दिया। इसके बाद कोडी रोड्स ने रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। ऐसा लग रहा है कि रॉक और कोडी की राइवलरी आगे बढ़ेगी। Raw के एपिसोड में इस बात के संकेत मिले। वहीं रेंस के फ्यूचर को लेकर अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है।