Paul Heyman on Roman Reigns Announcement: WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) काफी महीनों से एक्शन से दूर हैं और फैंस उन्हें जल्द ही वापस आते हुए देखना चाहते हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने SummerSlam 2024 में वापसी की थी और Bad Blood में उन्होंने मैच भी लड़ा। हालांकि, पॉल हेमन उनके साथ नहीं हैं और वो इस समय ब्रेक पर हैं। View this post on Instagram Instagram Postजल्द ही रोमन और पॉल के रीयूनियन के कयास लगाए आ रहे हैं। WWE SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस की वापसी का ऐलान हो गया है। इसी चीज़ पर वाइजमैन की रोचक प्रतिक्रिया सामने आई है। पॉल हेमन ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोमन रेंस से जुड़ी यह वीडियो डाली और इसके कैप्शन द्वारा मुख्य रूप से फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने यहां रोमन रेंस को एकमात्र ट्राइबल चीफ बताते हुए सोलो सिकोआ पर निशाना साधा। इसी बीच उन्होंने फैंस को ब्लू ब्रांड के शो को अटेंड करने और रोमन को एक्नॉलेज करने के लिए कहा। रोमन ने भी इस पोस्ट को अपने अकाउंट पर मेंशन किया। हेमन ने लिखा,"SmackDown में लाइव अपने (एकमात्र) ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज कीजिए।"आप नीचे पॉल हेमन की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:पॉल हेमन की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट (Photo: Paul Heyman Instagram)WWE Bad Blood में रोमन रेंस के पूर्व साथी की हुई वापसीरोमन रेंस WWE SummerSlam में वापसी के बाद अकेले ही नज़र आ रहे थे। कई ऐसे मौके आए, जब महसूस हुआ कि रोमन अपने वाइजमैन पॉल हेमन और अन्य साथियों को मिस कर रहे हैं। Bad Blood में रोमन के एक साथी की वापसी हो गई। शो में रोमन रेंस और कोडी रोड्स ने टीम बनाकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का सामना किया था। यह मैच काफी तगड़ा रहा और अंत में टोंगा ब्रदर्स ने एंट्री की। इसी चीज़ का फायदा सोलो सिकोआ ने उठाने की कोशिश की। अचानक मास्क में कोई व्यक्ति आया और टोंगा ब्रदर्स पर हमला कर दिया। इसके बाद पता चला कि वो जिमी उसो हैं। इससे सोलो सिकोआ का ध्यान भटक गया और रोमन ने फायदा उठाकर टीम को जीत दिलाई। बाद में रोमन और जिमी का रीयूनियन हुआ। अब देखना होगा कि रोमन के वाइजमैन कब वापस आते हैं। View this post on Instagram Instagram Post