WWE SmackDown में रोमन रेंस की वापसी के ऐलान पर वाइजमैन की आई प्रतिक्रिया, असली ट्राइबल चीफ के साथ आकर फैंस को देंगे सरप्राइज?

Ujjaval
WWE SmackDown में रोमन रेंस की वापसी होगी (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में रोमन रेंस की वापसी होगी (Photo: WWE.com)

Paul Heyman Reacts Roman Reigns SmackDown Return: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी का ऐलान हो गया है। वो ब्लू ब्रांड में लंबे समय बाद नज़र आएंगे और हर कोई उनके अगले कदम के बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं। अब पॉल हेमन की रोमन के SmackDown में नज़र आने के ऐलान पर प्रतिक्रिया सामने आई है।

Ad

SummerSlam 2024 द्वारा रोमन रेंस ने अपना धमाकेदार रिटर्न किया। Raw के आखिरी एपिसोड द्वारा WWE ने ऐलान किया कि रोमन रेंस की ब्लू ब्रांड में वापसी देखने को मिलेगी। इसी चीज़ को पॉल हेमन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने कुछ लिखा नहीं लेकिन पोस्ट साझा करके बता दिया है कि उन्हें असली ट्राइबल चीफ के SmackDown में आने के बारे में पता है। हो सकता है कि पॉल भी रोमन के साथ इस हफ्ते के शो में नज़र आए। अगर वो आते हैं, तो यह फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा।

आप पॉल हेमन की प्रतिक्रिया नीचे पोस्ट में देख सकते हैं:

Ad

आपको बता दें कि कुछ हफ्तों पहले पॉल हेमन ने सोलो सिकोआ को नए ट्राइबल चीफ के तौर पर स्वीकार करने से इंकार कर दिया था। इसी वजह से सोलो ने टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू के साथ मिलकर Hall of Famer की हालत खराब कर दी थी। इसके बाद से वाइजमैन एक्शन से दूर हैं और अब रोमन के आने के बाद उनका रिटर्न भी लगभग तय नज़र आ रहा है।

WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने अपनी वापसी पर क्या किया?

कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। यह मुकाबला ब्लडलाइन रूल्स शर्त के तहत हुआ था। मैच में टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू ने आकर सोलो की मदद की और कोडी का साथ देने के लिए केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन आए। अंत में सोलो का पलड़ा भारी लग रहा था। इसी बीच अचानक रोमन रेंस ने एंट्री की और सोलो पर सुपरमैन पंच & स्पीयर लगा दिया। रोड्स ने फायदा उठाकर सोलो को हराया और चैंपियनशिप रिटेन की।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications