Roman Reigns और WWE दिग्गज का लंबे इंतजार के बाद हुआ रीयूनियन, देखें शानदार वीडियो

Ujjaval
WWE दिग्गज के साथ हुआ रोमन रेंस का रीयूनियन
WWE दिग्गज के साथ हुआ रोमन रेंस का रीयूनियन (Photo: WWE.com)

Roman Reigns and Paul Heyman Reunites: WWE WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चले गए थे और SummerSlam में वापसी के बाद वो अकेले ही नज़र आए। उनके साथ पॉल हेमन (Paul Heyman) नहीं थे और फैंस इसपर कई सवाल खड़े कर रहे थे। हर कोई दोनों को साथ देखना चाहता था और अब जाकर उनका रीयूनियन देखने को मिल गया, जहां उन्होंने खास पल साझा किया।

Ad

Power Players Summit की एक क्लिप सामने आई है। इसमें रोमन रेंस और पॉल हेमन दोनों ही स्पेशल गेस्ट के रूप में नज़र आए थे। यहां हेमन पहले ही आ गए थे और फिर रोमन रेंस ने एंट्री की। इसी के साथ ट्राइबल चीफ और उनके वाइजमैन का रीयूनियन देखने को मिल गया। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और हाथ मिलाया।

आप नीचे यह दिल छू लेने वाली वीडियो देख सकते हैं:

Ad

रोमन रेंस और पॉल हेमन काफी समय से अपनी इस अपीयरेंस को हाइप कर रहे थे। अब जाकर वो एक बड़े शो में साथ नज़र आए हैं। हालांकि, WWE टीवी पर उनका साथ आना अभी बाकी है।

WWE SmackDown में ब्लडलाइन के हमले के चलते रोमन रेंस और पॉल हेमन दोनों ब्रेक पर हैं

रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन पर कब्जा कर लिया और उन्होंने पॉल हेमन को उन्हें ट्राइबल चीफ के तौर पर एक्नॉलेज करने के लिए कहा। हेमन ने साफ तौर पर इंकार कर दिया और इसी वजह से उनपर ब्लडलाइन ने बुरी तरह हमला किया। इसके बाद से पॉल टीवी से पूरी तरह दूर हैं। SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने शानदार अंदाज में अपनी वापसी की और उन्होंने आकर सोलो सिकोआ पर हमला किया।

इसी वजह से सिकोआ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने से चूक गए। उन्होंने इसके बाद वाले SmackDown में नए ब्लडलाइन पर बुरी तरह हमला किया। 16 अगस्त 2024 को SmackDown में भी रेंस ने कुछ ऐसा ही किया लेकिन फिर जेकब फाटू ने वापसी करके चीज़ें बदल दी। उन्होंने आकर रोमन पर बुरी तरह हमला किया और फिर नए ब्लडलाइन के साथ मिलकर उन्हें अनाउंसर्स टेबल पर पटक दिया। इसके बाद रेंस दोबारा ब्रेक पर चले गए।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications