Paul Heyman Reacts New Faction: पॉल हेमन (Paul Heyman) ने हाल ही में WWE Raw के एपिसोड में अपनी नई फैक्शन बना ली है। अब उन्होंने फैंस को एक खास मैसेज दिया है। WrestleMania 41 में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins), रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच एक ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिला था। अंत में बहुत बड़ा सरप्राइज आया, जब वाइजमैन ने रोमन रेंस और सीएम पंक को धोखा दे दिया। उन्होंने सैथ को जीत दिलाने में मदद की।
Raw के आखिरी एपिसोड में पॉल हेमन और सैथ रॉलिंस साथ दिखाई दिए। इसी बीच सीएम पंक ने दखल दिया लेकिन सैथ ने उन्हें संभाल लिया। रोमन रेंस ने एंट्री की और उनका पॉल-सैथ पर पलड़ा भारी रहा। बाद में अचानक ब्रॉन ब्रेकर आए। उन्होंने आते ही रोमन पर स्पीयर लगा दिया। वो सैथ और पॉल के साथ जुड़ गए। इसी के साथ उनका नया फैक्शन तैयार हो गया।
पॉल हेमन ने अब सोशल मीडिया पर आकर एक पोस्ट डाला है। इसी बीच उन्होंने लास वेगास के फैंस को धन्यवाद कहा, क्योंकि उनके सपोर्ट के बिना वो, सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर साथ नहीं आ पाते। उन्होंने यह भी बताया कि वो हमेशा से यह करना चाहते थे। उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा,
"लास वेगास, अगर कोई था, जो सैथ रॉलिंस, ब्रॉन ब्रेकर और पॉल हेमन पर दांव लगा सकता था, वो आप लोग थे। लास वेगास, आपको धन्यवाद। हम आपसे प्यार करते हैं। मैं हमेशा से यह करना चाहता था।"
आप नीचे पॉल हेमन की पोस्ट देख सकते हैं:
WWE में पॉल हेमन का फैक्शन एवोल्यूशन की याद दिलाता है
पॉल हेमन, सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर का फैक्शन एक तरह से एवोल्यूशन की याद दिलाता है। रिक फ्लेयर, ट्रिपल एच, बतिस्ता और रैंडी ऑर्टन उस ग्रुप का हिस्सा था। ऐसा लग रहा है कि WWE एवोल्यूशन का नया वर्जन बनाने का प्रयास कर रहा है, जहां रिक फ्लेयर जैसे अनुभवी स्टार की जगह पॉल हेमन ने ली है। इसी के साथ पहले से WWE में स्थापित स्टार सैथ रॉलिंस की तुलना ट्रिपल एच से की जा सकती है।
बतिस्ता हमेशा से अपनी ताकत के लिए जाने जाते थे और एवोल्यूशन की शुरुआत में वो एकदम नए स्टार थे। कुछ वैसा ही ब्रॉन ब्रेकर के लिए कहा जा सकता है। WWE में असली ब्लडलाइन के अलग होने के बाद से ही एक टॉप फैक्शन की कमी महसूस हुई है। इसे पॉल हेमन दूर कर सकते हैं। उन्होंने दो टैलेंटेड स्टार्स जोड़ दिए हैं। अब इसमें कुछ अन्य स्टार्स को भी शामिल किया जा सकता है।