"आपके ऊपर गर्व है"- WWE दिग्गज और Bloodline मेंबर ने पूर्व चैंपियन को दिया दिल छू लेने वाला मैसेज

WWE स्टार सोलो सिकोआ अगले ट्राइबल चीफ होंगे
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ की हुई तारीफ

Solo Sikoa: द ब्लडलाइन (The Bloodline) इस समय WWE के सबसे खतरनाक ग्रुप में से एक हैं। इसी बीच पिछले हफ्ते अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) ने ऐलान किया था कि उनके बाद सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) अगले ट्राइबल चीफ होंगे। उनके इस ऐलान के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इसी बीच वाइजमैन पॉल हेमन (Paul Heyman) ने सोलो को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी भेजा है।

सोलो सिकोआ ने Clash at the Castle 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट के दौरान डेब्यू किया था। उनकी मदद से ही रोमन रेंस ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड किया था। इसके बाद से वो द ब्लडलाइन के सबसे अहम मेंबर बन गए हैं।

रोमन रेंस के ब्लॉकबस्टर ऐलान के बाद उनके खास और दिग्गज पॉल हेमन ने सोलो सिकोआ को लेकर अपने सोशल मीडिया एक एक स्टोरी शेयर की है। इस फोटो में सोलो, रोमन रेंस के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,

"मुझे सोलो पर बहुत गर्व है!"

WWE Crown Jewel 2023 में John Cena को हरा चुके हैं Solo Sikoa

WWE के मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही कंपनी ने उनकी बुकिंग बहुत अच्छे से की है। WWE Crown Jewel 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में उनका सामना जॉन सीना से हुआ था। इस मैच में उम्मीद की जा रही थी कि शायद सीना कोई धमाल करेंगे, लेकिन सोलो ने ऐसा कुछ भी होने नहीं दिया। उन्होंने इस मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल की थी। उनकी इस जीत के बाद फैंस भी अब उन्हें कंपनी के फ्यूचर स्टार के रूप में देख रहे हैं।

youtube-cover

वहीं, इस मैच में हार के बाद जॉन सीना काफी ज्यादा निराश हो गए थे और उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर भी हिंट दिए हैं। WWE ने अभी तक उनके Royal Rumble 2024 मैच में शामिल होने की घोषणा नहीं की है। सिकोआ इस हफ्ते SmackDown में एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई दिए थे।

देखना होगा कि आने वाले समय में सिकोआ को किस तरह बुक किया जाता है और इसके ऊपर भी सभी की नज़र रहेगी कि क्या इस साल Bloodline मेंबर को उनका WrestleMania मोमेंट मिलता है या नहीं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now