Roman Reigns Acknowledged: WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) करीब है और रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय गायब हैं। फैंस उन्हें जल्द ही वापसी करते हुए देखना चाहते हैं। रोमन रेंस एकमात्र ट्राइबल चीफ हैं और फैंस उन्हें एक्नॉलेज करते हैं। अब एक मजेदार वीडियो सामने आया है और इसपर पॉल हेमन ने प्रतिक्रिया देते हुए रोमन रेंस का जिक्र किया है।
एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां एक फैन ने डिज्नी के प्रसिद्ध कैरेक्टर मिकी माउस के साथ फोटो क्लिक कराई। बाद में उस फैन ने मिकी को रोमन रेंस को एक्नॉलेज करने के लिए कहा। मिकी माउस ने अपनी फिंगर ऊपर करके 'We The Once' साइन दिखाया और बताने का प्रयास किया कि वो रोमन रेंस को एक्नॉलेज करते हैं। हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन की इसपर नज़र गई और उन्होंने रोमन रेंस को टैग करते हुए खास संदेश दिया। उन्होंने रोमन को बताने का प्रयास किया कि मिकी माउस भी रेंस को ट्राइबल चीफ के तौर पर एक्नॉलेज करते हैं। हेमन ने लिखा,
"मिकी माउस, द ट्राइबल चीफ रोमन रेंस को एक्नॉलेज करते हैं।"
आप नीचे पॉल हेमन की पोस्ट देख सकते हैं:
2025 के मेंस Royal Rumble मैच में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को सीएम पंक ने एलिमिनेट कर दिया था। बाद में पंक खुद बाहर हो गए थे। इसके बाद WWE स्टार सैथ रॉलिंस बेहद गुस्से में आए और उन्होंने रोमन रेंस पर खतरनाक हमला करके दो स्टॉम्प लगाए। इसी के चलते रोमन चोटिल हो गए और अभी एक्शन से बाहर हैं।
WWE Elimination Chamber 2025 में रोमन रेंस के पास सैथ रॉलिंस से बदला लेने का मौका है
मेंस Elimination Chamber में सैथ रॉलिंस नज़र आने वाले हैं। उनके अलावा इस मुकाबले में सीएम पंक, जॉन सीना, लोगन पॉल, ड्रू मैकइंटायर और डेमियन प्रीस्ट मौजूद रहेंगे। इस मुकाबले में सैथ के प्रदर्शन पर फैंस की नज़र होगी। कई लोग कयास लगा रहे हैं कि मैच के दौरान रोमन रेंस का रिटर्न हो सकता है और वो आकर सैथ द्वारा हुए खतरनाक हमले का बदला ले सकते हैं। इसी के चलते रॉलिंस मैच से एलिमिनेट हो सकते हैं। अगर ऐसा कुछ हुआ, तो फिर WWE WrestleMania में उनके बीच मैच हो सकता है।