Paul Heyman Sends Message: WWE में पॉल हेमन ने सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर अपना नया ग्रुप तैयार कर लिया है। WWE WrestleMania 41 में हेमन ने रोमन रेंस (Roman Reigns) और सीएम पंक को धोखा देकर रॉलिंस से हाथ मिलाया। रॉलिंस को उनकी वजह से ही जीत मिली। तब से रॉलिंस और हेमन छाए हुए हैं। अब तो इनके साथ खतरनाक ब्रॉन ब्रेकर भी आ चुके हैं। इस ग्रुप ने पंक, रोमन और सैमी ज़ेन की हालत खराब कर दी है। खैर SmackDown के आगामी एपिसोड से पहले हेमन ने इन तीनों स्टार्स को लेकर खास संदेश साझा किया है।
WWE WrestleMania 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच ब्रॉल हुआ। रॉलिंस भारी पड़े और इसके बाद रोमन रेंस भी आए। रॉलिंस को रोमन ने स्पीयर और हेमन को सुपरमैन पंच लगाया। हालांकि, इसके बाद उनके ऊपर ब्रॉन ब्रेकर ने खतरनाक स्पीयर लगा दिया। ब्रेकर ने पंक और रेंस की हालत खराब कर दी। अंत में रॉलिंस ने रिंंग में पंक और रेंस को स्टॉम्प लगाया। इस हफ्ते Raw में रॉलिंस और ब्रेकर ने सैमी ज़ेन को अपना निशाना बनाया। ब्रेकर ने सैमी को चार स्पीयर लगाए। वहां रॉलिंस ने उन्हें एक स्टॉम्प लगाया।
पॉल हेमन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोमन रेंस, सीएम पंक और सैमी जे़न पर निशाना साधते हुए एक खास संदेश भेजा। हेमन ने कहा कि टॉप पर बने रहने के लिए उन्हें अपने लोगों का बलिदान देना पड़ा है। आप उनकी पोस्ट को नीचे देख सकते हैं।
WWE Raw में अगले हफ्ते फिर मच सकता है बवाल?
Raw के अगले हफ्ते के एपिसोड में सभी की नजरें टिकी हैं। वहां पर फिर से सैथ रॉलिंस, ब्रॉन ब्रेकर और पॉल हेमन मिलकर किसी स्टार को निशाना बना सकते हैं। सैमी जे़न के मन में भी बदले की भावना चल रही होगी। वो भी कोई बड़ी चाल चल सकते हैं। रॉलिंस ने कह दिया है कि वो आगे भी बवाल मचाएंगे। उनका साथ शानदार अंदाज में ब्रेकर ने दिया है। कहा ये भी जा रहा है कि इनके फैक्शन में आगे जाकर कोई अन्य स्टार भी जुड़ सकता है।