WWE दिग्गज ने Roman Reigns के स्पेशल काउंसिल को जन्मदिन पर दी कड़ी चेतावनी, हालत खराब करने का किया दावा

Ujjaval
WWE दिग्गज पॉल हेमन को मिली चेतावनी
WWE दिग्गज पॉल हेमन को मिली चेतावनी

Paul Heyman: WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) ने हाल ही में अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। हेमन इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ काम कर रहे हैं और वो उनके स्पेशल काउंसिल हैं। हेमन को कई सारे लोगों ने खास मौके पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अब आर-ट्रुथ (R-Truth) ने इस खास मौके पर हेमन को चेतावनी देते हुए अलग अंदाज में बधाई दी है।

Ad

हाल ही में WWE ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पॉल हेमन को जन्मदिन की बधाई दी। हेमन यहां तीन टाइटल्स के साथ पोज़ देते हुए नज़र आ रहे हैं। इसी चीज़ पर आर-ट्रुथ ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हेमन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और इसके बाद उन्होंने दिग्गज को टॉप रोप से नीचे फेंकने की बात कही। उन्होंने हेमन की हालत खराब करने का दावा ठोक दिया है।

आप नीचे उनका यह खास ट्वीट देख सकते हैं:

Ad

यह पहला मौका नहीं है, जब आर-ट्रुथ ने रोमन रेंस और पॉल हेमन पर निशाना साधा है। ऐसा लग रहा है कि हेमन और ट्रुथ के बीच आने वाले समय में जरूर कोई बेहतरीन सैगमेंट्स या छोटी स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है।


R-Truth लंबे समय से चोट के कारण WWE से दूर हैं

आर-ट्रुथ WWE इतिहास के सबसे मनोरंजक स्टार्स में से एक रहे हैं। पिछले कुछ सालों में वो कई सारे रेसलर्स को कॉमेडी के मामले में पछाड़ चुके हैं। इसी वजह से उन्हें बड़े रेसलर्स के साथ काम करने का मौका भी मिला है। वो ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज को ऑन और ऑफ-स्क्रीन अपना कैरेक्टर ब्रेक करने पर मजबूर कर चुके हैं

आर-ट्रुथ के नाम एक अटूट रिकॉर्ड है। वो अपने करियर में अभी तक 53 बार 24/7 चैंपियनशिप जीत चुके हैं। कोई इस कीर्तिमान को तोड़ नहीं पाएगा क्योंकि यह टाइटल अब रिटायर हो गया है। आपको बता दें कि ट्रुथ 2022 के अंतिम कुछ महीनों से ही WWE में नज़र नहीं आए हैं। असल में NXT के एक एपिसोड के दौरान उन्होंने ग्रेसन वॉलर शो पर खुद को चोटिल कर लिया था।

ट्रुथ की चोट गंभीर थी और इसी वजह वो महीनों से एक्शन से दूर हैं। कई फैंस का मानना है कि वो जल्द ही वापसी करने में सफल होंगे। हालांकि, अभी उनके रिटर्न को लेकर किसी भी तरह का अपडेट नहीं आया है। यह देखना रोचक रहेगा कि आर-ट्रुथ वापसी करके ग्रेसन वॉलर से अपनी चोट का बदला लेते हैं, या पॉल हेमन को निशाना बनाते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications