WWE दिग्गज की वापसी पर आया अहम अपडेट, जल्द ही देंगे फैंस को सरप्राइज?

..
Money in the Bank में फैंस को मिलेगा सरप्राइज़
Money in the Bank में फैंस को मिलेगा सरप्राइज़

Randy Orton: WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) एक साल से भी ज्यादा समय से इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच मई 2022 में हुए स्मैकडाउन (SmackDown) में लड़ा था। फैंस भी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हालिया रिपोर्ट में द वाईपर की वापसी पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ad

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन ने अपना आखिरी मैच पिछले साल SmackDown में अपने पार्टनर रिडल के साथ लड़ा था। हालांकि, द उसोज के खिलाफ हुए टैग टीम चैंपियनशिप यूनिफिकेशन मैच में RK-Bro को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से रैंडी पीठ की गंभीर समस्या के चलते WWE से दूर हैं। WRKD Wrestling की मानें, तो 14 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन वापसी करने के बहुत करीब हैं। संभवतः वो Money in the Bank में भी वापसी कर सकते हैं।

आप यह ट्वीट यहां देख सकते हैं:

Ad

रैंडी ऑर्टन ने पिछले साल अपने WWE करियर के 20 साल पूरे किए थे। अपने दो दशक लंबे ऐतिहासिक करियर के दौरान उन्होंने कई टाइटल्स को अपने नाम किया है। पिछले साल लगी चोट से कई लोग उनके रिटायरमेंट के कयास लगा रहे थे। हालांकि, रिपोर्ट्स में यह साफ कर दिया गया है कि वो चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं।

WWE SummerSlam में कौन होगा Roman Reigns का प्रतिद्वंदी?

मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस फिलहाल अपने ही ग्रुप द ब्लडलाइन में चल रहे सिविल वॉर में घिरे हुए हैं। WWE Money in the Bank में रोमन रेंस-सोलो सिकोआ का सामना द उसोज़ से होगा। हालांकि, इसके बाद होने वाले SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट में ट्राइबल चीफ के प्रतिद्वंदी पर कोई अपडेट नहीं आया है।

पिछले साल कुछ रिपोर्ट्स सामने आईं थी, जिसमें बताया गया था कि रैंडी ऑर्टन SummerSlam 2022 में रोमन को चुनौती दे सकते थे। हालांकि, वाईपर की चोट के चलते इस प्लान को कैंसिल कर दिया गया था। यह संभव है कि रैंडी ऑर्टन जल्द ही वापसी कर इस साल समर की सबसे बड़ी पार्टी में ट्राइबल चीफ को चुनौती दें।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications