WWE Crown Jewel 2023 में चैंपियनशिप हारने के साथ दिग्गज के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 5 साल में पहली बार हुआ यह कारनामा

Ujjaval
WWE दिग्गज के नाम हुआ अजीब रिकॉर्ड
WWE दिग्गज के नाम हुआ अजीब रिकॉर्ड

Rey Mysterio: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) इवेंट में कई चैंपियनशिप मैच देखने को मिले। रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) और लोगन पॉल (Logan Paul) यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल मैच में आमने-सामने आए थे। इस मैच में पॉल ने चीटिंग से जीत दर्ज की। मिस्टीरियो की हार हुई और इसी के साथ उन्होंने एक निराशाजनक रिकॉर्ड बनाया है।

Ad

रे मिस्टीरियो ने Crown Jewel 2023 में चैंपियनशिप मैच में हार के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि Crown Jewel के पहले सऊदी अरब में 5 साल में हुए किसी इवेंट में नया यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन देखने को नहीं मिला था। Crown Jewel के साथ पहली बार यूएस टाइटल चेंज हुआ है।

Ad

इसके पहले सऊदी अरब में तीन बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच हुआ है। Greatest Royal Rumble 2018 में जैफ हार्डी ने जिंदर महल को हराकर इस टाइटल को रिटेन रखा था। Crown Jewel 2018 में रुसेव को हराकर शिंस्के नाकामुरा ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। एजे स्टाइल्स ने Crown Jewel 2019 में हम्बर्टो कारिलो को पराजित किया था और यूएस टाइटल को रिटेन किया था।

WWE Crown Jewel 2023 में Logan Paul ने किस तरह से Rey Mysterio को हराया?

रे मिस्टीरियो और लोगन पॉल के बीच Crown Jewel 2023 में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच हुआ। इस मैच में दोनों ही रेसलर्स ने प्रभावित किया। उन्होंने कई अच्छे मूव्स का इस्तेमाल करके प्रभावित किया। लोगन पॉल का रे जैसे दिग्गज को कड़ी टक्कर देना शानदार चीज़ रही। अंतिम मोमेंट्स में लोगन पॉल के साथी ने दखल दिया। उन्होंने लोगन को ब्रास नकल्स दिए। यह गलती से रिंग के बाहर गिर गए और सैंटोस इस्कोबार ने दखल देते हुए उन्हें (लोगन पॉल के दोस्त) भगाया।

लग रहा था कि लोगन पॉल चीटिंग नहीं कर पाएंगे लेकिन अंत में उन्होंने रे पर नकल्स द्वारा हमला किया और पिन करते हुए जीत दर्ज की। इसी के साथ वो इतिहास रचते हुए नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन गए। एक सोशल मीडिया स्टार का इस तरह से चैंपियन बनना काफी ज्यादा चौंकाने वाली चीज़ रही। रे पहले ऐसे यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रहे, जो सऊदी अरब में टाइटल गंवा बैठे। आने वाले समय में कई अन्य नाम इस लिस्ट में जुड़ सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications