WWE WrestleMania से बाहर हुए दिग्गज ने चोट को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस को शुक्रिया करते हुए भेजा मैसेज

Ujjaval
रे मिस्टीरियो रिंग में लड़ते हुए (Photo: WWE.com)
रे मिस्टीरियो रिंग में लड़ते हुए (Photo: WWE.com)

Rey Mysterio Getting Surgery: WWE WrestleMania 41 में रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) एक बड़ा मैच लड़ने वाले थे लेकिन इससे पहले वो चोटिल हो गए। ग्रैंडेस्ट स्टेज से पहले SmackDown में मिस्टीरियो को चोट आई और वो एक्शन से बाहर हो गए और रेसलमेनिया (WrestleMania) को भी उन्होंने मिस कर दिया। अब मिस्टीरियो ने अपनी चोट पर अपडेट दिया और ऐसा लग रहा है कि वो महीनों तक एक्शन से दूर रहेंगे।

Ad

रे मिस्टीरियो ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी द्वारा फैंस को खास मैसेज। उन्होंने बिर्मिंघम, अल्बामा में स्थित ऑर्थोपेडिक सेंटर ऑफ एंड्रू स्पोर्ट्स मेडिसिन से अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि वो सर्जरी कराने वाले हैं। इसी बीच उन्होंने सभी फैंस को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा। इसी बीच WWE Hall of Famer ने यह भी बताया कि वो अपने फैंस को लगातार अपडेट देते रहेंगे।

आप नीचे उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

Ad

रे मिस्टीरियो को पहले भी अपने करियर में कई मौकों पर गंभीर रूप से चोट आई है। वो हमेशा ही पहले से बेहतर होकर वापस आए हैं। इस बार भी उम्मीद है कि लूचाडोर स्टार जल्द ही ठीक होकर रिंग में आएंगे और फैंस का मनोरंजन करेंगे।

WWE WrestleMania 41 में रे मिस्टीरियो की जगह किसने ली?

रे मिस्टीरियो के चोटिल होने के बाद उनकी जगह पर WWE WrestleMania 41 में रे फीनिक्स ने मैच लड़ा। एल ग्रांडे अमेरिकानो काफी समय से Raw में बवाल मचा रहे हैं और उनकी LWO के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही थी। एल ग्रांडे ने मिस्टीरियो की नाक में दम कर दिया था। इसी वजह से उन्होंने सिंगल्स मैच की मांग की थी। भले ही मिस्टीरियो नहीं लड़ पाए लेकिन रे फीनिक्स ने उनकी जगह लेकर अच्छा प्रदर्शन किया।

रे फीनिक्स और एल ग्रांडे अमेरिकानो ने कई अच्छे मूव्स और फिनिशर्स का उपयोग किया। अंत में एल ग्रांडे ने चीटिंग की और अपने मास्क में एक लोहे का टुकड़ा रख लिया। उन्होंने बाद में फीनिक्स को हेडबट दिया और पिन करके जीत अपने नाम कर ली। रे फीनिक्स को डेब्यू किए हुए ज्यादा समय नहीं हुआ था और इसके बावजूद उन्हें बड़े स्टेज पर लड़ने का मौका मिला, जो जबरदस्त चीज है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications