"वो थके लगे रहे हैं" - WWE दिग्गज ने Roman Reigns के भाई को लेकर दिया चिंताजनक अपडेट, किया बड़ा खुलासा

WWE, Rikishi, Jey Uso, Gunther,
जे उसो के सामने बड़ी चुनौती है (Photo: WWE.com)

WWE Legend Update On Jey Uso: WWE दिग्गज ने हाल ही में रोमन रेंस (Roman Reigns) के भाई को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए फैंस की चिंता बढ़ा दी है। देखा जाए तो रोमन के भाई जे उसो (Jey Uso) को WrestleMania 41 में गुंथर के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच लड़ना है। मेन इवेंट जे ने 2025 Royal Rumble विनर बनने के बाद रिंग जनरल को ग्रैंडेस्ट स्टेज पर मुकाबले की चुनौती दी थी। जे के पिता रिकिशी उनके Royal Rumble विजेता बनने के बाद काफी खुश नज़र आए थे। उन्होंने हाल ही में Rikishi Fatu Off the Top पॉडकास्ट पर अपने बेटे को लेकर खुलकर बात की।

Ad

इस दौरान रिकिशी ने जे उसो को लेकर चिंताजनक अपडेट दिया। WWE दिग्गज ने खुलासा किया कि जब वो हाल ही में जे से मिले थे तो वो काफी थके नज़र आ रहे थे। उन्होंने इसके पीछे का कारण मेन इवेंट जे के व्यस्त शेड्यूल को बताया। रिकिशी ने अपने पॉडकास्ट पर कहा,

"वो थके लग रहे हैं। वो लगातार काम कर रहे हैं। जहां लोग घर जा रहे हैं वो एक्स्ट्रा काम कर रहे हैं। ऐसा तब होता है जब आप पर सबसे बड़े इवेंट WrestleMania के मेन इवेंट में होने की जिम्मेदारी हो।"

WWE दिग्गज रिकिशी ने अपने बेटे जे उसो के साथ बातचीत का खुलासा करते हुए कहा,

"मैंने उन्हें सफर का आनंद लेने को कहा है। पल का आनंद लें। आप यही चाहते थे और वहीं करें जो कि आपको करना चाहिए। वो करें जो करने की जरूरत है। यह आपका मोमेंट है।"
Ad

गुंथर ने WWE WrestleMania 41 में जे उसो का करियर खत्म करने का दावा किया है

गुंथर ने Raw के एक एपिसोड में अकीरा टोज़ावा को हराने के बाद बैकस्टेज प्रोमो दिया था। रिंग जनरल ने इस दौरान जे उसो को चेतावनी देते हुए WrestleMania में उनका करियर खत्म करने की बात कही थी। यही नहीं, इम्पीरियम लीडर ने मेन इवेंट जे को नया जॉब भी ऑफर किया था। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने कहा,

"उन्होंने सबसे बड़ी गलती कर दी है। उनका करियर WrestleMania में खत्म होने वाला है। वो भविष्य में अपने फेवरेट वैफल हाउस में सर्वर का काम कर सकते हैं।"

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications