WWE दिग्गज ने Roman Reigns और Bloodline मेंबर्स को तीन शब्दों में दिया खास संदेश, किया बड़ा दावा  

द ब्लडलाइन में केवल जे उसो की कमी है
द ब्लडलाइन में केवल जे उसो की कमी है

Roman Reigns: WWE लैजेंड और अनोआ'ई फैमिली मेंबर रिकीशी (Rikishi) ने हाल ही में इंस्टाग्राम के जरिए रोमन रेंस (Roman Reigns), जे उसो (Jey Uso) और द ब्लडलाइन (The Bloodline) को तीन शब्दों में बड़ा संदेश दिया। कुछ महीने पहले जे उसो ने अपने भाई जिमी उसो (Jimmy Uso) के साथ ब्लडलाइन छोड़ दिया था।

Ad

हालांकि, SummerSlam 2023 के बाद जिमी उसो एक बार फिर ब्लडलाइन के साथ आ गए हैं। रिकीशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने ट्राइबल वॉर टी-शर्ट को एडवर्टाइज किया। इस टी-शर्ट में रिकीशी के अलावा उनके तीन बेटों सोलो सिकोआ, जे & जिमी उसो और रोमन रेंस की तस्वीर है। इसके साथ ही रिकीशी ने दावा किया कि ब्लडलाइन अभी भी एक हैं। WWE दिग्गज ने कहा-

"हम अभी भी एक हैं।"
Ad

रोमन रेंस इस वक्त ब्रेक पर हैं और मौजूदा समय में पॉल हेमन, सोलो सिकोआ और जिमी उसो ब्लडलाइन के एक्टिव मेंबर्स हैं। भले ही, ट्राइबल चीफ ब्रेक पर हैं लेकिन वो फोन के जरिए अक्सर पॉल हेमन को आदेश देते रहते हैं। द ब्लडलाइन लीडर ने हाल ही में पॉल हेमन को अगले हफ्ते NXT के एपिसोड के दौरान मौजूद रहने का ऑर्डर दिया है

Lloyd Anoa'i ने WWE में Roman Reigns और Paul Heyman की जोड़ी के बारे में बात की

Ad

रोमन रेंस के पॉल हेमन के साथ आने के बाद WWE में द ब्लडलाइन एरा की शुरुआत हो गई थी। Sportskeeda Wrestling के UnSKripted पर बात करते हुए लॉयड अनोआ'ई ने पॉल हेमन के ब्लडलाइन के साथ लंबे इतिहास के बारे में बात की। लॉयड अनोआ'ई ने कहा-

"उन्होंने (पॉल हेमन) मेरे भाई और कजिन की टीम समोअन स्वैट को भी मैनेज किया था। इसके बाद उन्होंने उन दोनों को एक बार फिर मैनेज किया। यह सालों तक जारी रहा। तब हम लोगों ने ECW में उनके लिए काम किया। हम लोग हमेशा से ही पॉल के साथ जुड़े हुए थे और पॉल हेमन को इस्तेमाल करके ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन को शानदार बनाने से बेहतर दूसरा तरीका और क्या हो सकता था। जब वो ब्रॉक लैसनर के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा थे, उसी वक्त काफी लोकप्रिय हो गए थे, लेकिन जब रोमन वापस आए और हेड ऑफ द टेबल बन गए, यह काफी परफेक्ट था।"

बता दें, रोमन रेंस का ब्रेक खत्म होने वाला है और वो Fastlane 2023 के बाद होने जा रहे SmackDown के एपिसोड में वापसी करने वाले हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications