WrestleMania XL में Roman Reigns की बादशाहत खत्म होने के अलावा WWE ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड, The Rock ने आंकड़े बताकर मचाई खलबली

WWE दिग्गज द रॉक ने दी जानकारी
WWE दिग्गज द रॉक ने दी जानकारी

The Rock: WWE WrestleMania XL इस बार बहुत ही खास रहा। फैंस को यहां पर कई सरप्राइज मिले। कई रिकॉर्ड इस शो ने बनाए। द फाइनल बॉस द रॉक (The Rock) ने अब इस मेगा इवेंट को लेकर कुछ नई जानकारियां दी हैं। उनके द्वारा दिए आंकड़ों को देखकर आप चौंक भी सकते हैं।

WrestleMania XL नाईट 1 और नाईट 2 मे कई धमाकेदार मुकाबले इस बार फैंस को देखने को मिले। कुछ दिग्गज सुपरस्टार्स की बादशाहत भी खत्म हुई। गुंथर को 666 दिन बाद हार का सामना करना पड़ा। सैमी ज़ेन ने उन्हें हराकर उनके इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन का अंत किया। वहीं कोडी रोड्स ने भी रेंस के 1316 दिन के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया। अब वो कंंपनी के नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए हैं।

द रॉक ने X पर अब एक पोस्ट डाला और बताया कि WrestleMania XL कितना सफल रहा। द ग्रेट वन ने कहा कि फिलाडेल्फिया में इस बार 140,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति थी। उन्होंने सभी फैंस को धन्यवाद दिया। साथ ही साथ फैंस द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड के बारे में बताया।

रॉक ने बताया कि ये WWE इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला इवेंट था। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल 78 प्रतिशत ज्यादा फायदा, सबसे ज्यादा टीवी पर देखा जाने वाला WrestleMania, सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मेनिया और यूट्यूब पर व्यूज के मामने में सबसे बड़ा WrestleMania इस बार रहा।

कुल मिलाकर देखा जाए तो WrestleMania XL ने इतिहास रच दिया। रॉक भी इस बात से काफी गदगद नज़र आए। ट्रिपल एच ने भी Raw के एपिसोड में आकर फैंस को धन्यवाद कहा था।

WWE WrestleMania XL में द रॉक ने किया जबरदस्त काम

Road to WrestleMania के दौरान इस बार द रॉक आकर्षण का केंद्र रहे। उनकी वजह से वीकली शोज भी जबरदस्त रहे। नाईट 1 और नाईट 2 में भी उनका जलवा देखने को मिला। नाईट 1 में रेंस के साथ मिलकर उन्होंने कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस का सामना किया था। रॉक और रेंस ने बड़ी जीत हासिल की थी। नाईट 2 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रेंस और कोडी रोड्स के बीच मुकाबला हुआ था। इस मैच में भी रॉक नज़र आए थे। हालांकि, अंत में रेंस को हार का सामना करना पड़ा था।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now